महाराष्ट्रराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा को नमाज पढ़ने के लिए किया गया मजबूर, विरोध प्रदर्शन; तनाव

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा तालुका स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में रैगिंग का मामला सामने आया है। एक लड़की ने अपनी सहपाठी छात्रा को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। इस घटना के बाद संस्थान के प्रबंधन ने छात्रावास वार्डन और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। 

  1. संस्थान के प्रबंधन ने छात्रावास वार्डन और एक शिक्षक को किया निलंबित 
  2. घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में तनाव, छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया

पीटीआई, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा तालुका स्थित एक निजी मेडिकल कालेज के छात्रावास में रै¨गग का मामला सामने आया है। एक लड़की ने अपनी सहपाठी छात्रा को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। इस घटना के बाद संस्थान के प्रबंधन ने छात्रावास वार्डन और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार रात पोशेरी स्थित कालेज में हुई। इस घटना के बाद मेडिकल कालेज में तनाव फैल गया। छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इसके बाद वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सोमवार रात इस संबंध में एफआइआर दर्ज की।

Related Articles

Back to top button