छत्तीसगढ़

मुंशी 9 लाख लेकर फरार, FIR

बिलासपुर. राईस मिल के मुंशी ने स्वयं से डीओ जारी कर 360 क्विंटल धान को बेच दिया. करीब नौ लाख रुपए लेकर फरार हो गया. संचालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुंशी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.

बिल्हा पुलिस ने बताया कि ग्राम कोटिया निवासी धर्मराज सिंह पिता महावीर सिंह (52) का ग्राम कुंआपाली मे महावीर एग्रो इंण्डस्ट्रीज के नाम से राईस मिल है. श्याम अग्रवाल (34)निवासी ग्राम बरतोरी को राईस मिल महावीर एग्रो इंण्डस्ट्रीज कुंआपाली में मुंशी था और राईस मिल के समस्त कार्यो का देखरेख करता था. साल 2025 में मार्कफेड बिलासपुर से 1 जनवरी को जारी डीओ संचालक को बिना बताए मुंशी श्याम अग्रवाल राईस मील के मेल से डीओ लेटर को निकाल कर स्वंय ही गेट पास जारी कर दिया. ग्राम बोड़सरा धान खरीदी केन्द्र से 180 क्वींटल धान व दूसरा डीओ से 5 जनवरी को जारी होने से ग्राम बिटकुली धान खरीदी केन्द्र से 9 जनवरी को 180 क्वींटल धान कस्टम मिलिंग का धान को समिती से उठाकर राईस मील में लाना था, लेकिन धान को राईस मील में जमा नहीं किया गया. 360 क्वींटल धान जिसकी कीमत 9 लाख रुपए को लेकर भाग गया है. पीडि़त ने श्याम अग्रवाल से पुछा तो उसने 360 क्वींटल धान को बेचने की बात स्वीकार की. पैसे को 15-20 दिनों के अंदर वापस करने का भरोसा दिया तो 1 अप्रैल 2025 को इकरारनामा निष्पादित किया गया. समय समाप्त होने पर श्याम अग्रवाल से संपर्क किया गया, लेकिन वह फरार हो गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button