खेलज्योतिष

मैच से पहले महाकाल का बुलावा! विराट ने भस्म आरती में टेका माथा, कुलदीप भी आए नजर

अजय पटवा, उज्जैन: उज्जैन और इंदौर में होने वाले बड़े क्रिकेट मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मैदान में उतरने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेना जरूरी समझा. इसी कड़ी में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और कुलदीप यादव मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचे और कालों के काल बाबा महाकाल की शरण में हाजिरी लगाई. सुबह-सुबह दोनों खिलाड़ी विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे, जहां उन्होंने अलौकिक भस्म आरती में हिस्सा लिया. भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में अद्भुत आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला. मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़ों की गूंज और जलती भस्म के बीच विराट और कुलदीप पूरी श्रद्धा में डूबे नजर आए. दोनों खिलाड़ियों ने राजाधिराज महाकाल का दर्शन कर देश और टीम की जीत के लिए प्रार्थना की. कहा जा रहा है कि विराट काफी देर तक ध्यान में लीन रहे और बाबा से आशीर्वाद लिया.

Related Articles

Back to top button