ज्योतिष
मौनी अमावस्या पर आपकी राशि के लिए सबसे अच्छा दान, मिटेगा ग्रह दोष, पितर भी होंगे खुश!

मौनी अमावस्या 18 जनवरी को है. इस दिन विधिपूर्वक स्नान करने के बाद दान करना चाहिए. दान करने से आपके ग्रह मजबूत होंगे और उससे जुड़े दोष दूर होंगे, वहीं ये दान पितरों की कृपा प्राप्ति का भी माध्यम है. इससे वे खुश होकर आपकी उन्नति का आशीर्वाद देंगे. शास्त्रों में तीन ऋण बताए गए हैं, देव ऋण, पितृ ऋण और ऋषि ऋण. इन तीनों ही ऋणों से मुक्ति का मार्ग दान है. जब आप दान करते हैं तो इन तीनों ऋणों से मुक्ति पा जाते हैं. आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार दान की वस्तुएं और उससे होने वाले लाभ के बारे में.




