अंतर्राष्ट्रीय

यूएस ने एक लाख वीजा रद्द किए, ट्रंप प्रशासन का कड़ा कदम, आठ हजार छात्रों को भी दिया झटका

एजेंसियां — वाशिंगटन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगभग एक साल पहले पदभार संभालने के बाद से अब तक एक लाख से अधिक वीजा रद्द किए जा चुके हैं। अमरीकी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। विभाग ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि रद्द किए गए वीजा में लगभग 8,000 छात्रों के वीजा और 2,500 स्पेशल वीजा उन लोगों के शामिल हैं, जिनका आपराधिक गतिविधि लिप्त होने पर अमरीकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सामना हुआ था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम अमरीका को सुरक्षित रखने के लिए इन गुंडों को निर्वासित करते रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर वीजा उन व्यापार और पर्यटक यात्रियों के रद्द किए गए, जिन्होंने अपने वीजा की अवधि से ज्यादा समय तक देश में बिताया था।

रद्द किए गए वीजा में से लगभग 8,000 छात्रों के वी•ाा है, क्योंकि प्रशासन ने हाल के महीनों में छात्र वी•ाा की जांच बढ़ा दी है। मंत्रालय ने कहा कि इससे पहले 2025 में अमरीकी सरकार ने कुछ सोशल मीडिया स्क्रीनिंग की शर्तें लागू की थीं, जिनका मुख्य उद्देश्य उन छात्रों को वापस भेजना था जिन्होंने गाजा में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया है। करीब 500 छात्रों के वीजा ड्रग्स रखने और उसकी सप्लाई से जुड़े मामलों में रद्द किए गए। इसके अलावा सैकड़ों विदेशी कामगारों पर बच्चों के साथ दुव्र्यवहार के आरोपों के चलते भी कार्रवाई की गई।

5.5 करोड़ से अधिक अमरीकी वीजाधारकों की निगरानी

गौरतलब है कि विस्तारित आव्रजन प्रवर्तन केवल छात्र वी•ाा तक सीमित नहीं है। अगस्त में, अमरीकी विदेश विभाग ने कहा था कि वह 5.5 करोड़ से अधिक अमरीकी वी•ाा धारकों के रिकॉर्ड की समीक्षा कर रहा है, ताकि निर्वासन योग्य किसी भी उल्लंघनकर्ता की पहचान की जा सके। यह कदम आव्रजन पर बढ़ती सख्ती का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button