दिल्ली

राघव चड्ढा विवाद पर तरविंदर मारवाह का AAP पर हमला

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा राघव चड्ढा को पार्टी के राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने पर बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि राघव चड्ढा एक चुने हुए सदस्य हैं और यह तय करने का अधिकार केवल सभापति के पास होता है कि उन्हें संसद में बोलने दिया जाए या नहीं.

साथ ही कहा कि किसी भी पार्टी के पास यह अधिकार नहीं है कि वह किसी सांसद को बोलने से रोक दे. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी को आपत्ति है तो या तो उन्हें सस्पेंड किया जाए या पद से हटाया जाए. तभी इस तरह की कार्रवाई उचित मानी जाएगी.

आप के कई विधायक छोड़ सकते है पार्टी- मारवाह

बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने आगे कहा कि राज्यसभा में बोलने का अधिकार सभापति या उपसभापति के पास होता है न कि किसी पार्टी के पास. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीच में कोई ‘लिफाफा’ नहीं होता, बल्कि प्रक्रिया स्पष्ट है. उनके मुताबिक, यह मामला अब धीरे-धीरे टूटता नजर आएगा. उन्होंने दावा किया कि आने वाले महीनों में पंजाब में भी आम आदमी पार्टी के कई विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं. मारवाह ने पंजाब सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि वहां हालात खराब हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

अपने कार्यकर्ताओं को फायदा पहुंचा रही आप- मारवाह

उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर गड़बड़ी हुई, वैसे ही पंजाब में भी काम हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है. मोहल्ला क्लिनिक उनके घरों में खुली है जो पार्टी के कार्यकर्ता है. जो 50-50 हजार किराया खाते रहे, वहां कोई काम नहीं हो पाया. वहां पर इसी तरह खानों का काम है. एमएलए के बेटे को, एक मंत्री अभी गिरफ्तार करना पड़ा जिसने उसको धमकी दी. उसने सुसाइड कर लिया ना. यह एक लिफाफा है जो अब टुकड़े-टुकड़े होने वाले है.

बीजेपी बहुमत के साथ बनाएगी सरकार- मारवाह

बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि लोग इनसे थक गए हैं कांग्रेस की करप्शन से भी थक गए इनके करप्शन से भी थक गए. आज देखो नरेंद्र मोदी को 11 से 12 साल पूरा होने वाला है. आप देखो एक भी करप्शन का चार्ज नहीं लगा, एक भी मंत्री पर करप्शन का चार्ज नहीं लगा, एक भी मुख्यमंत्री पर करप्शन का चार्ज नहीं लगा. इससे बड़ी बात क्या हो सकती है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बिना किसी भ्रष्टाचार के काम किया है. साथ ही कहा कि मैं आपको बता दूं कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमित शाह के नेतृत्व में नितिन नवीन के नेतृत्व में जो हो रहा है. आने वाले समय में पंजाब में बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

Related Articles

Back to top button