मनोरंजन

‘रामायण’ से सामने आई कैकेयी-मंथरा की झलक, लारा दत्ता-शीबा चड्ढा के लुक ने खींचा ध्यान

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर  दर्शक काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं. हाल ही में फिल्म से दरशथ का पोस्ट रिवील हुआ था और अब मेकर्स ने कैकेयी और मंथरा की झलक भी शेयर कर दी है. 

‘रामायण’ के मेकर्स नमित मल्होत्रा ने फिल्म से रानी कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, और मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा के कैरेक्टर पोस्टर्स से पर्दा उठा दिया है. 

लारा दत्ता-शीबा चड्ढा का फर्स्ट लुक आउट 
‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म के दो बेहद अहम किरदारों के दो नए कैरेक्टर पोस्टर्स को रिलीज कर दिया है. बता दें कि ये रानी कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, और मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा के कैरेक्टर पोस्टर्स हैं.

पोस्टर में शाही अंदाज में लारा दत्ता के कैकेयी अवतार को पेश किया गया है, जिसमें वो ट्रेडिशनल आउटफिट और गहनों में वो अयोध्या की रानी के तौर पर नजर आ रही हैं. वहीं, शीबा चड्ढा का मंथरा के किरदार में लुक बेहद अलग है, जिसमें वे अपने हाथों में अपनी कुछ चीजें पकड़ी हुईं नजर आ रही हैं. 

मेकर्स ने पोस्टर्स शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर केशन लिखा है, ‘एक रानी. एक मां. पिता के प्यार को धोखा देने वाली दो इच्छाएं, जो राम के भाग्य को हमेशा के लिए बदल देंगी. एक भरोसेमंद साथी. एक शातिर दिमाग, जिसकी फुसफुसाहट एक मां के प्यार को पूरे राज्य के सबसे काले दौर में बदल देगी. रानी कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता. मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा.’

बता दें, इससे पहले मेकर्स ने अरुण गोविल का राजा दशरथ के रूप में पोस्टर जारी किया था. अरुण गोविल जिन्होंने कई पीढ़ियों के दिलों में भगवान राम के रूप में टीवी पर अपनी पहचान बनाई, वो अब अयोध्या के राजा दशरथ के रूप में ‘रामायण’ की दुनिया के जरिए लौट रहे हैं.

‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे.

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी.

फिल्म का  पार्ट 1, दिवाली 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं. फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी.

Related Articles

Back to top button