महाराष्ट्र

लाडली बहनों को दो महीने की किश्त एक साथ, महाराष्ट्र की 29 महापालिकाओं में वोटिंग से पहले महायुति का दांव

मुंबई : महायुति सरकार ने योजनानुसार लाडली बहनों के खाते में नवंबर 2025 की 1500 रुपये की राशि अभी तक जमा नहीं की है। सरकार अब नवंबर और दिसंबर की राशि 3000 रुपये एक साथ लाडली बहनों के खाते में जमा करेगी। लाडली बहनों के बैंक खातों में अक्टूबर का पैसा जमा हुआ है। 7 दिसंबर तक खाते में पैसा न आने से लाडली बहनों के मन में आशंका थी कि कहीं KYC में कुछ कमी के चलते तो ऐसा नहीं हुआ। अब 29 महानगर पालिकाओं में चुनाव होने हैं। उससे पहले लाडली बहनों के अकाउंट में रुपये ट्रांसफर होने पर महायुति को इसका फायदा होगा।

दिसंबर में बहनों के खाते में 17 वीं क़िस्त आनी थी, अब 18वीं क़िस्त भी साथ में आएगी। एक लाभार्थी महिला ने बताया कि हर महीने पहले सप्ताह में 1500 रुपये लाडली बहना के आ जाते है। लेकिन दिसंबर में अब तक पैसे नहीं आए।

मंत्री बोलीं- केवाईसी जरूरी

उधर, महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा है कि 31 दिसंबर, 2025 तक लाडली बहनों को हर हाल में बैंक खातों का KYC कराना होगा, तभी योजना का पैसा खातों में भेजा जाएगा।

दिसंबर के अंत में आने की उम्मीद

महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि KYC प्रक्रिया के कारण लाडली बहनों के खाते में पैसे नहीं भेजे जा सके। इसलिए अब दिसंबर के आखिरी सप्ताह में दो महीने का पैसा भेजने की योजना है। दूसरी ओर, राज्य में इस समय स्थानीय निकाय चुनाव चल रहे हैं। जिनके परिणाम 21 दिसंबर को आएंगे। इस बीच आचार संहिता का ध्यान भी सरकार रखना चाहती है।

चुनाव में महायुति को मिलेगा फायदा!

विधानसभा चुनाव 2024 से पहले एकनाथ शिंदे सरकार ने राज्य में लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। इसका फायदा महायुति को विधानसभा चुनाव में मिला। जानकारों का कहना है कि दिसंबर में एक साथ दो महीने का पैसा महिलाओं के खाते में पहुंचने से राज्य की 29 महानगर पालिका सीटों पर महायुति को फायदा मिल सकता है।

इन सीटों पर होने हैं चुनाव

महाराष्ट्र की जिन 29 महापालिका सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें पुणे की बारामती, तलेगांव और अहिल्यानगर जिले में चार म्युनिसिपल काउंसिल है। देवलाली, कोपरगांव, नेवासा और पाथर्डी महापालिकाएं भी हैं। सतारा जिले में फलटन और महाबलेश्वर, यवतमाल में डिग्रास, पंढरकावड़ा, वानी में वोटिंग होनी हैं। चंद्रपुर में घुग्गुस, गडचंदूर, मूल, अकोला में बालापुर सीट है। अमरावती में अंजनगांव-सुरजी, धाराशिव म्युनिसिपल काउंसिल, सोलापुर में मंगलवेढ़ा, ठाणे की बदलापुर, नांदेड़ में मुखेड़ और धर्माबाद म्युनिसिपल पंचायत शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button