छत्तीसगढ़

विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आया बड़ा भाई, छोटे भाई से हुई बड़ी चूक और पसर गया मातम…

जांजगीर-चाम्पा. नैला थाना क्षेत्र में छोटा भाई ही अपने बड़े भाई की मौत की वजह बना. चाकूबाजी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

छोटे भाई से हुई बड़ी चूक

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र सूर्यवंशी का घर के सामने अज्ञात लड़के से लड़ाई हो गई थी. विवाद बढ़ा तो जितेंद्र घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आ गया. पीछे-पीछे उसका भाई मुकेश भी दौड़ते हुए वहां पहुंचा. वह दोनों के बीच बचाओ करने लगा. इसी दौरान छोटे भाई जितेंद्र से उसके दुश्मन को चाकू मारने के दौरान बड़ी चूक हुई और चाकू बड़े भाई के गले में लग गया. मुकेश के गले से काफी तेज के खून बहने लगा.

वारदात के बाद तत्काल मुकेश को जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने मुकेश सूर्यबंशी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button