खेल

विश्व कप से पहले दो अभ्यास मैच खेलेंगे तिलक

मुंबई। भारत के बल्लेबाज तिलक वर्मा को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (सीओई) से खेलने की मंजूरी मिल गई है। वह 2026 टी-20 विश्व कप से पहले दो अभ्यास मैच खेलेंगे। जनवरी की शुरुआत में रणजी ट्रॉफ़ी के दौरान लगी चोट के बाद अंडकोष की सर्जरी कराने के चलते वे लगभग एक महीने से मैदान से बाहर थे।

तिलक पहले दो फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अमरीका के $खिलाफ इंडिया-ए टीम की ओर से खेलेंगे और इसके बाद चार फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के $खिलाफ भारत के अभ्यास मैच में हिस्सा लेंगे। भारत का टी20 विश्व कप में पहला मैच सात फऱवरी को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button