अंतर्राष्ट्रीय

वेनेजुएला-ग्रीनलैंड-कनाडा अब अमरीका में, ट्रंप ने विवादित नक्शा जारी कर खड़ा कर दिया नया बखेड़ा

एजेंसियां — वाशिंगटन डीसी

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजा विवाद खड़ा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विवादित पोस्ट डाली है। उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक नक्शा दिखा रहे हैं। उस नक्शे में वेनेजुएला, कनाडा और ग्रीनलैंड को अमरीका के रंग और अमरीकी झंडे के साथ दिखाया गया है, जैसे ये सभी अमरीका के इलाके हों। नक्शा पोस्ट करने के कुछ ही मिनट बाद ट्रंप ने एक और तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह ग्रीनलैंड में अमरीकी झंडा लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह पोस्ट ऐसे समय आई है, जब ग्रीनलैंड को लेकर अमरीका और यूरोपीय देशों के बीच तीखी बयानबाजी चल रही है। ट्रंप पहले भी ग्रीनलैंड को अमरीका के नियंत्रण में लाने की बात कर चुके हैं और इससे यूरोपीय देशों और नाटो देशों में चिंता और आलोचना बढ़ी है। डेनमार्क और ग्रीनलैंड की सरकार ने कहा है कि ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है और वे अपने निर्णय खुद लेंगे। उधर, अपने टेन्योर की शुरुआत से ही ट्रंप ने कनाडा को अमरीका का 51वां राज्य बनाने का प्रस्ताव रखा था।

कनाडा सरकार ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। बात वेनेजुएला की करें, तो साल की शुरुआत में ही अमरीकी विशेष बलों ने वेनेजुएला में ऑपरेशन कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यूयार्क उठा ले गए। इसके बाद ट्रंप ने दावा किया कि अमरीका अब वेनेजुएला को चलाएगा और वहां के तेल संसाधनों पर अमरीकी कंपनियों का नियंत्रण होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button