ज्योतिष

 संकट से पहले संकेत देती हैं तुलसी माता, जानें पूजा का महत्व और विधि

Tulsi Pujan Diwas 2025: हिंदू धर्म में आस्था और सुरक्षा का विशेष पर्व माना जाता है. मान्यता है कि तुलसी माता घर में आने वाले संकटों के संकेत पहले ही दे देती हैं. इस दिन विधि-विधान से तुलसी पूजन करने से नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है.

Tulsi Pujan Diwas 2025: हिंदू धर्म में तुलसी को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. इसी कारण तुलसी की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है. हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है. शास्त्रों में मान्यता है कि जिस घर में तुलसी फलती-फूलती है, वहां निवास करने वाले लोगों पर कोई बड़ा संकट नहीं आता.

संकट से पहले चेतावनी देती हैं तुलसी माता

धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि तुलसी माता घर में आने वाले संकटों के संकेत पहले ही दे देती हैं. माना जाता है कि यदि किसी परिवार पर विपत्ति आने वाली होती है, तो सबसे पहले उस घर की तुलसी मुरझाने लगती है या नष्ट हो जाती है. इसे लक्ष्मी के घर से प्रस्थान का संकेत माना जाता है, जिसके बाद दरिद्रता और परेशानियां बढ़ने लगती हैं.

तुलसी पूजन दिवस का धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व

हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला तुलसी पूजन दिवस यह याद दिलाता है कि तुलसी धरती के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आयुर्वेद में तुलसी को अमृत तुल्य औषधि कहा गया है. इसका नियमित सेवन शरीर को रोगों से बचाता है, मानसिक शांति देता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.
भगवान विष्णु की पूजा बिना तुलसी दल के अधूरी मानी जाती है, इसलिए वैष्णव परंपरा में तुलसी का विशेष स्थान है.

Related Articles

Back to top button