अन्य खबरें

सड़क पर दो सांडों में चल रही थी भयंकर लड़ाई, तभी बीच में आया ऑटो और फिर…

सड़क पर लड़ रहे सांडों में से एक अचानक वहां से जान बचाकर भागने का फैसला करता है। उसका यह निर्णय सड़क पर डिवाइडर से मुड़ रहे एक ऑटो वाले के लिए मुसीबत बन जाता है।

सांड के बीच होने वाली लड़ाई बेहद खतरनाक होती हैं। अगर सांप लड़ रहे हों, तो उनके आसपास बिल्कुल नहीं जाना चाहिए। अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों की लड़ाई के वीडियो देखने को मिलते हैं। अब इस बीच दो सांडों की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क पर लड़ रहे युद्ध में दोनों एक दूसरे धूल चटाना चाहते हैं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा होता है, जिसके देखकर कुछ पल के लिए लोगों की सांसें थम जाती हैं। 

सड़क पर लड़ रहे सांडों में से एक अचानक वहां से जान बचाकर भागने का फैसला करता है। उसका यह निर्णय सड़क पर डिवाइडर से मुड़ रहे एक ऑटो वाले के लिए मुसीबत बन जाता है। दरअसल भाग रहे सांड से ऑटो वाला टकरा जाता है, लेकिन इसके बाद भी दो सांडों के बीच की लड़ाई खत्म नहीं होती है। बाद दोनों एक दूसरे को मारने के लिए दौड़ने लगते हैं। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि फल वाले की दुकान हैं और उसके सामने दो सांड आपस में लड़ रहे हैं। फिर अचानक एक सांड भागने लगता है, तो दूसरा उसे दौड़ाने के लिए पीछे भागता है। हालांकि, आगे वाला सांड सामने से यू टर्न ले रहे ऑटो वाले में घुस जाता है और ऑटो को पलट देता है। इससे अंदर बैठा ड्राइवर भी सीट से उछलकर सड़क पर गिर जाता है। लेकिन सांड अपनी मस्ती में मस्त होकर एक-दूसरे को दौड़ाते हुए वहां से चले जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button