स्वास्थ्य
सेहत के लिए कौन सी रोटी है फायदेमंद? गैस या चूल्हे की…

Chulhe Ki Roti Le Fayde: ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी चूल्हे की रोटी खाने की परंपरा बनी हुई है और सेहत को लेकर बढ़ती जागरूकता के कारण लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. जिला अस्पताल में तैनात डाइटिशियन डॉक्टर सपना सिंह के अनुसार चूल्हे की रोटी धीमी आंच पर पकती है, जिससे वह पूरी तरह से पक जाती है और पाचन के लिए फायदेमंद होती है. चूल्हे की रोटी खाने से गैस की समस्या नहीं होती और यह आसानी से पच जाती है. वहीं गैस पर बनी रोटी को सही और समान आंच नहीं मिल पाती, जिससे वह ठीक से नहीं पकती और गैस व पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. इसी वजह से चूल्हे की रोटी को सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी माना जाता है और गांव देहात में आज भी लोग चूल्हे पर बनी रोटी को प्राथमिकता देते हैं.




