छत्तीसगढ़

स्कूल में चार दिन तक नहीं पहुंचे शिक्षक, कलेक्टर के निर्देश पर संकुल समन्वयक और दो शिक्षकों का वेतन रुका

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के अंतर्गत आमागोहन संकुल की शासकीय प्राथमिक शाला मुसियारी में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल में पदस्थ दो शिक्षक गोपाल सिंह और कुमारी तीजन लास्कर पिछले चार दिनों से विद्यालय नहीं पहुंच रहे थे। इस दौरान विद्यालय का ताला रसोइया फूलमतिया बाई द्वारा खोला जा रहा था और बच्चों को केवल मध्यान्ह भोजन कराकर स्कूल बंद कर दिया जाता था। जानकारी के अनुसार 6 फरवरी से स्कूल की चाबी रसोइया के पास थी।

रसोइया प्रतिदिन स्कूल खोलती, बच्चों को भोजन कराती और फिर ताला लगाकर चली जाती थी। शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण पढ़ाई पूरी तरह ठप रही। मामले की जानकारी कलेक्टर संजय अग्रवाल के संज्ञान में आते ही उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, कोटा को कार्रवाई के निर्देश दिए।

संकुल समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा के द्वारा मानिटरिंग नहीं करने पर और शिक्षकों के स्कूल नहीं आने के कारण इनका वेतन रोक दिया गया हैं, साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया हैं।

वेतन रोक मांगा गया जवाब

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर साहब और डीईओ साहब के निर्देशों पर स्कूल बंद रहने के मामले में संकुल समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा द्वारा निगरानी नहीं किए जाने और दोनों शिक्षकों गोपाल सिंह और कुमारी तीजन लास्कर की अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए उनका वेतन रोक दिया गया है। साथ ही संकुल समन्वयक और दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button