खेल

स्मृति मंधाना ने वनडे में गंवाया शीर्ष स्थान, हरमनप्रीत ने लगाई छलांग

एजेंसियां— दुबई, पूर्व भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर मंगलवार को आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में दो पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गईं। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो मैचों में 32 और शून्य पर आउट होने वाली कप्तान स्मृति मंधाना ने इस लचर प्रदर्शन के कारण शीर्ष स्थान गंवा दिया। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वॉर्ट पहले नंबर पर काबिज हो गई हैं। दीप्ति ने बल्लेबाजों की सूची में चार स्थान ऊपर 23वां स्थान हासिल कर लिया है। वह ऑलराउंडरों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चौथे और गेंदबाजों की सूची में एक स्थान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं।

प्रतिका करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

वनडे बल्लेबाजों की सूची में भारत की युवा खिलाड़ी प्रतिका रावल ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। वह सात पायदान ऊपर 21वें स्थान पर काबिज हो गई हैं। जिम्बाब्वे की तीन खिलाड़ी मोडेस्टर मुपाचिकवा (पांच पायदान ऊपर 39वें स्थान पर), चिपो मुगेरी (चार पायदान ऊपर 47वें स्थान पर) और बिलव्ड बिजा ( 56वें स्थान पर) ने भी रैंकिंग में सुधार किया है।

Related Articles

Back to top button