छत्तीसगढ़

हाथियों के झुंड ने युवक को कुचला, इधर विचरण से नेशनल हाईवे पर आवागमन बाधित

 सरगुजा। जिले के लुंडरा वन परिक्षेत्र के ग्राम लाल माटी क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। इसी बीच हाथियों के दल ने ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के पास एक युवक को कुचलकर मार डाला, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय लाल माटी में लगभग 25 हाथियों का दल मौजूद था। मृतक की पहचान राजकुमार नाइक पिता चंदू नाइक (उम्र 19 वर्ष) भोपाल निवासी के रूप में हुई है।

हाथियों का दल नेशनल हाईवे 43 के पास भी देखा गया, जिसके कारण हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। मौके पर वन विभाग के अंबिकापुर रेंजर निखिल पैकरा और लुंडरा रेंज अधिकारी मौजूद हैं। वे लगातार ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की चेतावनी दे रहे हैं और हाथियों को खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

वहीं वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25,000 रुपये प्रदान की है। पुलिस और फॉरेस्ट गार्ड भी ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button