राष्ट्रीय
1अप्रैल से बदल जाएंगे नियम, QR से निकलेगा कैश

नई दिल्ली। देश में एक अप्रैल से बैंक ATM के इस्तेमाल में कई बदलाव करने जा रहे हैं, जो नए वित्त वर्ष की शुरुआत का संकेत है। बडे़ बैंकों और पेमेंट बैंकों द्वारा घोषित इन बदलावों में पैसे निकालने की सीमा, ट्रांजैक्शन चार्ज और ग्राहकों के कैश निकालने के तरीके पर असर पड़ने की उम्मीद है।
प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC ने पुष्टि की है कि ATM से UPI आधारित कैश निकालने की सुविधा अब हर महीने मिलने वाली मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा में शामिल होगी। पहले इसे एक अलग कैटेगरी माना जाता था, लेकिन अब ये ट्रांजैक्शन कुल मुफ्त ट्रांजैक्शन की संख्या में गिने जाएंगे।




