अन्य खबरें

2026 में मचेगी भारी तबाही, ट्रंप बनेंगे तीसरी बार राष्ट्रपति? ‘नए नास्त्रेदमस’ की 5 खौफनाक भविष्यवाणियां!

दुनिया हमेशा से भविष्य के गर्भ में छिपे रहस्यों को जानने के लिए उत्सुक रही है. जब भी भविष्यवाणियों की बात आती है, तो ‘नास्त्रेदमस’ का नाम सबसे पहले आता है, लेकिन वर्तमान दौर में ब्रिटिश भविष्यवक्ता क्रेग हैमिल्टन-पार्कर (Craig Hamilton-Parker) को ‘नया नास्त्रेदमस’ और ‘कयामत का पैगंबर’ (Prophet of Doom) कहा जा रहा है. क्रेग वही शख्स हैं, जिन्होंने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन और कोरोना महामारी जैसी वैश्विक महामारी की सटीक भविष्यवाणी की थी. अब उन्होंने साल 2026 को लेकर 5 ऐसी डरावनी भविष्यवाणियां की हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है. क्रेग का दावा है कि आने वाला समय तबाही मचाने वाला है और दुनिया के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला है. क्रेग हैमिल्टन-पार्कर अपनी भविष्यवाणियों के लिए प्राचीन भारतीय ‘नाड़ी ज्योतिष’ (Nadi Astrology) का सहारा लेते हैं.

क्रेग की पहली और सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणी अमेरिकी राजनीति और डोनाल्ड ट्रंप को लेकर है. क्रेग का मानना है कि साल 2026 के आसपास दुनिया में कुछ ऐसे बड़े वैश्विक संघर्ष या युद्ध की स्थिति पैदा होगी, जिसके कारण अमेरिकी चुनाव प्रक्रियाएं बाधित हो सकती हैं. उनका दावा है कि इन ‘आपातकालीन शक्तियों’ का इस्तेमाल कर ट्रंप तीसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति बने रह सकते हैं. क्रेग ने चेतावनी दी है कि चीन और ताइवान के बीच का तनाव या रूस-चीन का गठबंधन अमेरिका के खिलाफ एक बड़ा युद्ध छेड़ सकता है, जिससे नियम-कायदे पूरी तरह बदल जाएंगे. उनकी दूसरी डरावनी भविष्यवाणी जापान को लेकर है. क्रेग ने चेतावनी दी है कि अगस्त 2026 के आसपास जापान के उत्तरी हिस्से के ऊपर एक रहस्यमयी और विनाशकारी ‘गैस का बादल’ छा सकता है. यह गैस बादल इतना विशाल होगा कि पूरे देश को अपनी चपेट में ले सकता है.

क्रेग का संकेत है कि यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि एक ‘गुप्त हमला’ (Clandestine attack) हो सकता है, जिसमें शायद किसी ज्वालामुखी गतिविधि को उकसाने के लिए बम का इस्तेमाल किया जाए. तीसरी भविष्यवाणी मध्य-पूर्व के देश ईरान के बारे में है. क्रेग का मानना है कि मार्च 2026 में ईरान के परमाणु ठिकानों पर एक बार फिर भीषण हमला होगा. यह हमला बहुत ही सटीक होगा, जिसका उद्देश्य ईरान की परमाणु शक्ति को पूरी तरह खत्म करना होगा. क्रेग ने ‘लाल और पीले झंडों’ और ईरान के ऊपर उड़ते हुए शेर के प्रतीकों का जिक्र किया है, जो उनके अनुसार अब हकीकत में बदलते दिख रहे हैं. हालांकि, वे ईरान के लोगों के लिए एक लोकतांत्रिक और स्वतंत्र भविष्य की उम्मीद भी जताते हैं, जहां महिलाओं को उनके अधिकार मिल सकें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button