महाराष्ट्र

अटल सेतु के उल्वे से गेटवे ऑफ इंडिया तक तैरकर पार किया समुद्र, 9 साल की अनैया ने तैराकी में बनाया रेकॉर्ड

नवी मुंबई : डोंबिवली निवासी 9 साल की अनैया जगदीश कुंती कारकर ने उलवा से गेटवे ऑफ इंडिया तक लगभग 17 किलोमीटर का समुद्री सफर तैरकर 4 घंटे इतिहास रच दिया है। ओमकार इंटरनैशनल स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा बचपन से ही तैराकी का शौक है। जब वह लगभग छह वर्ष की थीं, तो परिजनों ने उनका ऐडमिशन डोंबिवली के एक स्विमिंगक्लास में कराया था।

हालांकि, पारिवारिक दिक्कतों के चलते बीच में कुछ समय के लिए अनैया को तैराकी की ट्रेनिंग रोकनी पड़ी। लेकिन जब उन्होंने दोबारा तैरना शुरू किया, तो समंदर पारने जैसा साहसी कार्य कर हमउम्र बच्चों के लिए प्रेरणा बन गईं।

रात 2 बजे तैराना शुरू किया

हालिया कारनामे में अनैया ने 1 मई की रात करीब 2 बजे अटल सेतु के पास उल्वे से अपना तैराकी का सफर शुरू किया और सुबह करीब 6 बजे वह गेटवे ऑफ इंडिया पहुंच गई। इतनी कम उम्र में इतना बड़ा समुद्री सफर तय करने पर अनैया के साहस की चौतरफा सराहना हो रही है।

हमें अपनी बिटिया पर नाज है। अनैया अब इंग्लिश चैनल पार करने की तैयारी में है। वह जो भी चुनौती स्वीकार करेगी, मैं हर हाल में उसका साथ दूंगी।

कुंती कारकर (अनैया की मां)

6 महीने से रोज साढ़े तीन घंटे तैर रही थीं अनैया

इस चुनौती के लिए वह पिछले 6 महीने से लगातार तैयारी कर रही थीं और इससे पहले चार बार समंदर में अभ्यास कर चुकी थीं। अब उनकी इच्छा इंग्लिश चैनल पार करने की है, जिसकी तैयारी वह शुरू कर चुकी हैं। अनैया के ट्रेनर विलास माने और रवि नवले ने बताया है कि वह 6 महीने से रोजाना 3 से साढ़े 3 घंटे तक कड़ी प्रैक्टिस कर रही थीं। डोबिवली के यश जिमखाना स्विमिंग पूल में उनकी नियमित ट्रेनिंग होती थी। विलास और रवि ने उनके हौसले को सैल्यूट करते हुए कहा कि जिमखाने के बाहर ‘ओपन सी’ कॉम्पिटिशन से जुड़े पोस्टर लगे रहते थे।

छह महीने की कड़ी मेहनत के बाद अनैया ने समंदर पर 17 किलोमीटर का लंबा सफर तय किया है। अनैया की इस उपलब्धि ने गौरवान्वित किया है। वह रोजाना साढ़े 3 घंटे कड़ी प्रैक्टिस करती थी, तब जाकर यह सफलता मिली है।

विलास माने/ रवि नवले (अनैया के ट्रेनर)अनैया रोजाना ये पोस्टर देखा करती थी, वहीं से प्रेरणा लेकर उन्होंने अपने परिजनों से कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने की इच्छा जाहिर की थी। उनके पैरंट्स ने भी उन्हें लगातार हौसला दिया, फिर उन्होंने तैराकी जोरदार तैयारी शुरू की और यह बड़ा कारनामा कर दिखाया।

Related Articles

Back to top button