खेल

T20 World Cup 2026 : जीत के साथ भारत का आगाज, यूएसए को 29 रन से हराया

एजेंसियां—मुंबई, भारत ने टी-20 वल्र्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने शनिवार को अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारने के बाद भारत ने बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए।

टीम इंडिया के शुरुआती 4 विकेट महज 46 रन पर गिर गए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर 84 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 162 रन का टारगेट चेज करते हुए यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रन बनाए। जबकि मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाए। भारत से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button