दो दिन बाद तापमान 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग ने दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. इस दौरान बारिश होने के आसार नहीं है. सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड महसूस होने लगी है. अगले 7 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई मुख्य बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 8 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है.
मौसम सारांश
प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 06.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल कोई सिनोप्टिक सिस्टम सक्रीय नहीं है. अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज सुबह के वक्त धुंध छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.




