खेल

 अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ऐलान

ब्यूरो — नई दिल्ली, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने हाल ही में खत्म हुए अंडर-19 मेन्स क्रिकेट वल्र्ड कप 2026 की टीम ऑफ दि टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। आईसीसी ने भारत की अंडर-19 वल्र्ड कप विजेता टीम के तीन खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी, कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल को चुना गया है। वहीं, कप्तान आयुष म्हात्रे आईसीसी की इस टीम में नहीं है। रनरअप रही इंग्लैंड की टीम के तीन खिलाड़ी भी 12 सदस्यीय आईसीसी अंडर -19 वल्र्ड कप टीम ऑफ दि टूर्नामेंट में शामिल हैं। आईसीसी ने कप्तान के रूप में इंग्लैंड के थॉमस रियू को चुना है। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 80 गेंदों पर शानदार 175 रन बनाए और टूर्नामेंट में 439 रनों के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वैभव सूर्यवंशी फाइनल में प्लेयर ऑफ दि मैच के साथ प्लेयर ऑफ दि टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी ले गए। सूर्यवंशी ने फाइनल में 175 रन बनाते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े और वह अंडर-19 वल्र्ड कप की एक ही पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 15 छक्के लगाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का 12 छक्कों का पिछला रिकॉर्ड टूट गया।

218.75 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए, उनकी पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। खास बात यह है कि उनके 150 रन सिर्फ बाउंड्री से ही आए। आईसीसी अंडर-19 वल्र्ड कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी (भारत), वीरन चामुदिथा (श्रीलंका), फैसल खान शिनोजादा (अफगानिस्तान), थॉमस रीव (विकेटकीपर, कप्तान) (इंग्लैंड), ओलिवर पीक (ऑस्ट्रेलिया), बेन मेयस (इंग्लैंड), कनिष्क चौहान (भारत), नूरिस्तानी उमरजई (अफगानिस्तान), विटेल लॉज (वेस्टइंडीज), अली रजा (पाकिस्तान), मैनी लम्सडेन (इंग्लैंड), हेनिल पटेल (भारत)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button