रफ्तार पकड़ेगी बाहरी दिल्ली! नजफगढ़ ड्रेन पर बनेगा 17 किलोमीटर लंबा डबल टनल कॉरिडोर

नई दिल्लीः साउथ-वेस्ट दिल्ली के अनधिकृत कॉलोनियों और ग्रामीण इलाकों को अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) से कनेक्ट करने के लिए नजफगढ़ ड्रेन पर डबल लेन कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह कॉरिडोर करीच 17 किमी लंबा होगा, जो ड्रेन के एक साइड में बनाया जाएगा। यह न केवल दिल्ली के बाहरी इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, बल्कि हरियाणा से साउथ-वेस्ट दिल्ली आनेजाने वाले को भी वैकल्पिक रोड कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
ड्रेन के लेफ्ट साइड में डबल लेन कॉरिडोर
सिंचाई और बाढ़ विभाग अफसरों के अनुसार ड्रेन के लेफ्ट साइड में डबल लेन कॉरिडोर बनाने का प्लान है, जो डांसा रेगुलेटर से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर स्थित झटिकरा तक बनेगा। कॉरिडोर साउथ-वेस्ट दिल्ली के दर्जनों अनधिकृत कॉलोनियों और ग्रामीण इलाकों को शहरी इलाकों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। कॉरिडोर को UER-2 से भी कनेक्ट किया जाएगा। एक जगह डांसा रेगुलेटर से आगे ककरौला ब्रिज के पास UER-2 काफी नजदीक है। यहां UER-2 पर चढ़ने और उतरने के लिए रैप बनाया जाएगा।
UER-2 से मिलेगी डायरेक्ट कनेक्टिविटी
गोयला डेयरी के पास भी UER-2 नजफगढ़ ट्रेन के पास से ही गुजरती है। यहां भी आसपास की कॉलोनियों में रहने वालों को UER-2 पर चढ़ने-उत्तरने के लिए कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। तीसरा कनेक्टिविटी कुतुब विहार के पास बनाया जाएगा। दिल्ली के अनधिकृत और ग्रामीण इलाकों में रहने वालों को इस कॉरिडोर के बनने से लाभ तो होगा ही, साउथ-वेस्ट दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को UER-2 से कनेक्ट किया जाएगा।
हरियाणा की ओर से साउथ वेस्ट दिल्ली आने वाले लोगों को भी एक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस कॉरिडोर के चालू होने से नजफगढ़, मटियाला, उत्तम नगर, विकासपुरी और आसपास रहने वालो को फायदा होगा। इसके अलावा नजफगढ़ रोड और द्वारका की सड़को पर भी ट्रैफिक भार काफी कम हो जाएगा।




