मनोरंजन

 बड़े पर्दे पर छाने को तैयार महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, आज रिलीज होगा ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर

महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. वहीं जिस प्रयागराज के महाकुंभ मेले से मोनालिसा वायरल हुई थीं. वहीं 10 फरवरी, मंगलवार को यानी आज  उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. 

कहां और किस टाइम रिलीज होगा मोनालिसा की फिल्म का ट्रेलर
बता दें कि प्रयागराज माघ मेले में आज ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’  फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा रहा है. ट्रेलर रिलीज इवेंट में मोनालिसा के अलावा फिल्म से जुड़े सभी अहम लोग मौजूद रहेंगे.  सुबह 11:00 बजे सेक्टर 1 संगम नोज से 500 मीटर पहले मीडिया वॉच टावर के पास फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा.फिल्म के राइटर और डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने ट्रेलर रिलीज के लिए मेला प्राधिकरण से स्थान और सुरक्षा की मांग की है. 

महाकुंभ मेले में माला बेचने आई मोनालिसा अपनी नीली आंखों की खूबसूरती की वजह से वायरल हो गई. फिल्म राइटर और डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बंजारा संविदा जाने वाली मोनालिसा को लेकर फिल्म बनाने की सोची और उन्होंने बहुत ही कम समय में मोनालिसा को पढ़ना लिखना और एक्टिंग भी सिखाई. इसके बाद हिंदी वे अब फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की शूटिंग पूरी कर चुके हैं,

क्यों प्रयागराज में रिलीज किया जा रहा ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर? 
सनोज मिश्रा का कहना है कि पिछले वर्ष प्रयागराज से इस फिल्म की यात्रा शुरू हुई थी. इसलिए प्रयागराज में ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की फिल्म से जुड़े सदस्यों की इच्छा है. इसी को देखते हुए माघ मेला की पावन धरती पर पहला ट्रेलर रिलीज करने का फैसला लिया गया है. 

इससे पहले सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट शेयर कर लिखा था, ” मित्रों प्रणाम नमस्कार…बहुत जल्दी टीम ‘द डायरी ऑफ मणिपुर” की टीम प्रयागराज पहुंच रही है, प्रयोजन है फिल्म के ट्रेलर के रिलीज़ का, यहीं से पिछले साल वायरल गर्ल मोनालिसा का उदय हुआ था जिसको मैने अभिनेत्री बनाने का संकल्प लिया था जो मैने पूरा किया, जहां से शुरुआत हुई थी वहीं पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होना एक सुखद पड़ाव होगा.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button