आज है विजया एकादशी, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Aaj Ka Panchang 13 February 2026: आज 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वादशी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य मकर राशि में है. बुध कुंभ राशि में हैं. चंद्रमा धनु राशि में है. मंगल मकर राशि में हैं. शुक्र कुंभ राशि में हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में हैं, शनि मीन में हैं. राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.
आज का पंचांग 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार
तिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक उपरांत द्वादशी
विक्रम संवत: 2082.
शक संवत: 1947.
सूर्योदय: 06:27 AM.
सूर्यास्त: 05:41 PM.
अयन: उत्तरायण.
ऋतु: शिशिर.
नक्षत्र, योग व करण
नक्षत्र: मूल नक्षत्र दोपहर 03:32 PM तक, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा.
योग: वज्र योग रात 03:05 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग.
करण: बालव शाम 5:40 तक, उसके बाद कौलव
ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)
चंद्रमा: धनु राशि.
सूर्य: मकर राशि
गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री).
मंगल: मकर राशि
बुध: कुम्भ राशि
शुक्र: कुम्भ राशि
शनि: मीन राशि.
राहु: कुंभ राशि.
केतु: सिंह राशि.
विजया एकादशी शुभ मुहूर्त
विजया एकादशी 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को है.
विजया एकादशी तिथि प्रारम्भ – 12 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर
विजया एकादशी तिथि समाप्त – 13 फरवरी 2026 को दोपहर 01 बजकर 30 मिनट पर
पूजा का शुभ समय – 13 फरवरी को सुबह 06 बजकर 26 मिनट से 09 बजकर 15 मिनट
पारण का शुभ समय -14 फ़रवरी को सुबह 07 बजकर 50 मिनट से 09 बजकर 15 मिनट
दिन का चौघड़िया (पटना)
चर (सामान्य): 06:27 AM से 07:51 AM
लाभ (उन्नति): 07:51 AM से 09:15 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 09:15 AM से 10:40 AM
काल (हानि): 10:40 AM से 12:04 PM
शुभ (उत्तम): 12:04 PM से 01:28 PM
रोग (अशुभ): 01:28 PM से 02:53 PM
उद्वेग (अशुभ): 02:53 PM से 04:17 PM
चर (सामान्य): 04:17 PM से 05:41 PM
शुभ समय (मुहूर्त)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:42 AM से 12:26 PM.
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:03 PM से 02:47 PM.
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:54 AM से 05:41 AM.
अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 10:40 AM से 12:04 PM.
यमगण्ड: दोपहर 02:53 PM से 04:17 PM.
गुलिक काल: सुबह 07:51 AM से 09:15 AM.
दिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही खाकर निकलें).
आज का विशेष योग व उपाय
विशेष: आज विजया एकादशी का व्रत है. मूल नक्षत्र और शुक्रवार का मेल देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्रेष्ठ है.
सरल उपाय: शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं. विजया एकादशी पर भगवान विष्णु के ‘नारायण’ रूप की पूजा करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें.




