मुंबई-नासिक हाइवे पर मुंब्रा, माजीवाडा, खारेगांव के पास नहीं होगा जाम, नए साकेत क्रीक ब्रिज का काम पूरा

मुंबई : ठाणे-नासिक हाइवे पर साकेत खाड़ी परिसर में ब्रिज का कंस्ट्रक्शन पूरा हो चुका है। शुक्रवार को यहां भारी वाहनों की टेस्ट-राइड की गई। एक अधिकारी के मुताबिक अगले दो दिन में नए ब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे मुंब्रा, माजीवाडा, खारेगांव में होने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। एमएसआरडीसी की तरफ से मुंबई- नासिक हाइवे पर माजीवाडा से वडपे तक रोड को चौड़ा करने का काम जारी है।

साकेत खाड़ी परिसर में स्थित पुराने ब्रिज पर वाहनों के आने-जाने के लिए सिर्फ दो लेन हैं। अधिकतर भारी वाहनों के आवागमन से सुबह-शाम और रात में पीक आवर्स में वाहनचालकों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है।
मॉनसून में बढ़ जाती थी परेशानी
मॉनसून में ब्रिज पर गड्डे बनने से शहर का ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त हो जाता है। पुराने साकेत ब्रिज के करीब चार लेन वाले नए ब्रिज का निर्माण जारी था, जिसके पूरा होने से बड़ी राहत मिलेगी।
ऐसा होगा नए खाड़ी ब्रिज पर आवागमन
नया खाड़ी ब्रिज 200 मीटर लंबा है। इसका इस्तेमाल ठाणे से नासिक, मुंब्रा, नवी मुंबई और भिवंडी की ओर जाने वाली ट्रैफिक के लिए होगा। पुराने ब्रिज का इस्तेमाल नासिक, मुंब्रा, नवी मुंबई और भिवंडी से ठाणे की ओर ट्रैफिक ले जाने के लिए किया जाएगा।
साकेत क्रीक ब्रिज की खास बातें
लंबाई: नया पुल 200 मीटर लंबा है।
क्षमता: चार नई लेन के जुड़ने से इस राजमार्ग खंड की कुल वहन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
वर्तमान स्थिति: निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अधिकारी वर्तमान में अंतिम क्षमता और सुरक्षा परीक्षण कर रहे हैं।