छत्तीसगढ़

पहले आशिक को छोड़कर दूसरे के साथ भागी युवती, आक्रोशित प्रेमी ने युवक की हत्या कर तालाब में फेंका शव, पांच आरोपी गिरफ्तार

 महासमुंद. एक साल पहले घोड़ारी तालाब में मिले शव की गुत्थी महासमुंद पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और उसके पहले आशिक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि रायपुर में युवक की हत्या कर उनका शव महासमुंद के तालाब में फेंका गया था।

दरअसल 29 सितंबर 2024 को घोड़ारी के पास एक तालाब में युवक का शव तैरता हुआ मिला था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रायपुर के थाना खम्हारडीह में एक युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज था। पुलिस ने रायपुर पुलिस से संपर्क की तब जाकर युवक की शिनाख्ती आकाश सिंह रायपुर निवासी के रूप मे हुई।

पुलिस ने आकाश के कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि आकाश का किसी लवली नाम की युवती से प्रेम संबंध था। इसके बाद महासमुंद पुलिस ने लवली को हिरासत में लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की। लवली ने पुलिस को बताया कि उसके पुराने आशिक अभिनव सिंग, उसके पिता अभिलाख सिंग और भाई गौरव व वीरू ने मिलकर रायपुर में आकाश की हत्या की और शव को महासमुंद के घोड़ारी तालाब में फेंक दिया था।

पुलिस के मुताबिक, आकाश और लवली के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन लवली पहले से ही अभिनव सिंग के साथ रिलेशन में थी। जब आकाश लवली को लेकर भाग गया तो अभिनव और उसके परिवार ने बदला लेने की ठान ली। 25 सितंबर 2024 को लवली के पिता ने दोनों को अभिनव के घर बुलाया, जहां आकाश से विवाद हुआ और उन लोगों ने आकाश की पीट-पीट कर हत्या कर दी और लाश को घोड़ारी के तालाब में लाकर फेंक दिया।

ये हैं पकड़े गए पांचों आरोपी

पुलिस ने आकाश के हत्या में शामिल पांच आरोपी लवली सिंग, अभिनव सिंग, अभिलाख सिंग, गौरव और वीरू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को कब्र से निकालकर परिजनों को सौंप दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस हत्या, साक्ष्य छिपाने के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button