व्यापार

नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए 1 अप्रैल से टोल पर पेमेंट के लिए नया नियम लाने जा रही सरकार

Toll Plaza: नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है, जिसके बारे में जानना बहुत जरूरी है. दरअसल, सरकार 1 अप्रैल, 2026 से नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर नकद लेनदेन को पूरी तरह से खत्म करने की तैयारी में है. सरकार हाईवे पर टोल टैक्स वसूलने की प्रक्रिया को डिजिटल बनाने को लेकर सोच रही है. ऐसे में हो सकता है कि आने वाले समय में टोल प्लाजा पर पेमेंट के लिए FASTag और UPI जैसे डिजिटल मोड पर निर्भर रहना पड़े. अभी के नियमों के मुताबिक, अगर आपकी गाड़ी के पास वैलिड FASTag नहीं है या FASTag काम नहीं कर रहा है उनसे 

गाड़ियों के पास वैलिड, काम करने वाला FASTag नहीं है और वे कैश में पेमेंट करते हैं, तो उनसे रेगुलर टोल का दोगुना चार्ज वसूला जाता है. वहीं, जो लोग UPI से पेमेंट करना चुनते हैं, उनसे उनकी गाड़ी की कैटेगरी के हिसाब से टोल टैक्स का 1.25 गुना भुगतान करना होता है. इस पर बात करते हुए संबंधित एक अधिकारी ने कहा, “UPI से पेमेंट नवंबर में कैश पेमेंट को कम करने के एक विकल्प के तौर पर शुरू किया गया था, जो तब टोटल टोल कलेक्शन का लगभग 2 परसेंट था. अब तक कैश पेमेंट में लगभग 1 परसेंट की गिरावट आई है, जो कुछ महीने पहले कैश में जमा होने वाले पेमेंट का आधा है. सभी टोल प्लाजा पर पेमेंट करने के लिए UPI सिस्टम है.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button