छत्तीसगढ़

फर्जी आईडी कार्ड के साथ सीआईडी अफसर गिरफ्तार,

धमतरी। जिले में फर्जी सीआईडी अफसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 28 वर्षीय युवक सीआईडी अफसर बनकर घूम रहा था। उसके पास से सीआईडी अफसर होने का फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

आरोपी युवक टिकेश्वर नरेटी स्कॉर्पियो में सीआईडी अफसर बनकर घूम रहा था। वह टोल नाकों में टोल टैक्स से बचने के लिए सीआईडी अफसर का फर्जी आईडी कार्ड बनाकर रखा हुआ था। तलाशी में उसके पास से नेशनल क्राइम कंट्रोल और सीआईडी का फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुआ है।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी टिकेश्वर नरेटी (28) पिता सगराम नरेटी ग्राम डांगरा,थाना दुर्गकोंदल, जिला कांकेर का रहने वाला है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button