राजनीति

राज्‍यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 प्रत्‍याशियों का किया ऐलान

Sabha Election: राज्‍यसभा चुनाव से जुड़ी गतिविधियां काफी बढत़ गई हैं. इस बीच, कांग्रेस ने 6 उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की है. इसमें सीनियर एडवोकेट और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी का नाम भी शामिल है. सिंघवी को तेलंगाना से कैंडिडेट बनाया गया है. वीएन रेड्डी को भी इस बार तेलंगाना से ही राज्‍यसभा भेजने की तैयारी है. बता दें कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है. उसके पास अन्‍य दलों के मुकाबले ज्‍यादा विधायक है, जिससे संख्‍याबल में कांग्रेस आगे दिख रही है. यही वजह है कि तेलंगाना से कांग्रेस ने राज्‍यसभा के लिए दो प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की है.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राज्‍यसभा के लिए 6 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की है. पार्टी ने छत्‍तीसगढ़ से इस बार फुलो देवी नेताम को ऊपरी सदन में भेजने का फैसला किया है. हरियाणा से करमवीर सिंह बौध को प्रत्‍याशी बनाया गया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा और तमिलनाडु से एम. क्रिस्‍टोफर तिलक को उम्‍मीदवार बनाया गया है. बता दें कि बीजेपी राज्‍यसभा में अपने संख्‍याबल को और ज्‍यादा मजबूत करने की कोशिश में जुटी है. ऐसे में इस बार के राज्‍यसभा चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

सीएम रेवंत रेड्डी के एडवायजर बनेंगे सांसद

तेलंगाना से राज्यसभा की दो सीटों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने वरिष्ठ नेता और मौजूदा राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है. अप्रैल में राज्यसभा की दो सीटें खाली होने जा रही हैं, जिनके लिए यह नामांकन किया गया है. अभिषेक मनु सिंघवी वर्तमान में तेलंगाना से ही राज्यसभा सदस्य हैं और पार्टी के प्रमुख विधि विशेषज्ञों में गिने जाते हैं. उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने को कांग्रेस नेतृत्व का उन पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है. वहीं, वेम नरेंद्र रेड्डी इस समय मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं और संगठन तथा सरकार के बीच समन्वय में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. एआईसीसी द्वारा औपचारिक घोषणा के बाद नरेंद्र रेड्डी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है और माना जा रहा है कि कांग्रेस इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की स्थिति में है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button