खेल

ऋषभ पंत आईपीएल में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी

ब्यूरो— नई दिल्ली, आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। यह आईपीएल का यह 19वां सीजन है। आईपीएल सिर्फ चौकों-छक्कों का खेल नहीं, बल्कि पैसों की भी सबसे बड़ी जंग है। यहां हर सीजन नीलामी में खिलाड़ी करोड़ों की बोली के साथ सुर्खियां बटोरते हैं। कुछ नाम ऐसे हैं, जिन पर फ्रेंचाइजियों ने रिकॉर्ड तोड़ दांव लगाए और उन्हें सबसे महंगे खिलाडिय़ों की सूची में शामिल कर दिया। इन खिलाडिय़ों से उम्मीदें भी उतनी ही बड़ी रहती हैं। आईपीएल 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम का हिस्सा रहे ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस के साथ उपलब्ध थे। उन्हें 27 करोड़ रुपए में लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने खरीदा था और वह इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे।

आईपीएल 2024 में अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को खिताब जिताने वाले श्रेयस अय्यर पर आईपीएल 2025 की नीलामी में खूब धनवर्षा हुई थी। अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2026 की नीलामी में कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2024 की नीलामी में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। अब यह खिलाड़ी आरसीबी का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button