अन्य खबरें

मौत के बाद क्या होता है? 6 लोगों को हुआ एक जैसा अनुभव, बताई सेम टू सेम कहानी

मौत के बाद क्या होता है? यह सवाल इंसान को सदियों से परेशान करता आ रहा है. विज्ञान कहता है कि मृत्यु के बाद चेतना समाप्त हो जाती है, लेकिन कुछ लोगों ने जो अनुभव शेयर किए हैं, वे इस धारणा को चुनौती देते हैं.

हाल ही में छह लोगों की कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें डॉक्टरों ने क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया था. इन सभी ने मौत के करीब पहुंचकर एक जैसा शांतिपूर्ण अनुभव बताया. ये कहानियां मुख्य रूप से Reddit पर शेयर की गई हैं. इनमें से कुछ लोग सर्जरी के दौरान, एलर्जी रिएक्शन में, बाइक एक्सीडेंट या बीमारी के दौरान क्लिनिकली डेड हो गए थे. फिर उन्हें रिससिटेट (दोबारा जिंदा) किया गया. सबसे हैरानी की बात ये है कि सभी को एक जैसा अनुभव हुआ था.

1. किताब पढ़ने जैसा अनुभव
एक यूजर Monitormonkey ने बड़ी सर्जरी के दौरान बहुत खून बह जाने से कई मिनट तक डेड रहने का अनुभव बताया. उन्होंने कहा, “मैं स्पेस जैसी जगह में था, जहां कोई स्टार या रोशनी नहीं थी. मैं गर्म या ठंडा नहीं महसूस कर रहा था. बस शांति थी. मैं जानता था कि कहीं रोशनी और प्यार है, लेकिन जाने की कोई जल्दी नहीं थी. जिंदगी को याद कर रहा था, लेकिन फिल्म की तरह नहीं, बल्कि किताब पढ़ने जैसा.”

2. प्रियजन की आवाज
Schneidah7 बाइक एक्सीडेंट में 50 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गिरे और अस्पताल पहुंचते-पहुंचते क्लिनिकली डेड हो गए. उन्होंने बताया कि सड़क पर लेटे हुए अंधेरा छा रहा था, तभी किसी परिचित की आवाज आई – “रेंजर अप, कैंडी… उठो! उठो!” जैसे कोई उन्हें थपकी दे रहा हो. यह आवाज उन्हें वापस ले आई.

3. बगीचा
IDiedForABit को एलर्जी रिएक्शन से दिल रुक गया. उन्होंने कहा, “मैं पीछे की तरफ धीरे-धीरे खिंचा जा रहा था, जैसे पानी में खींचा जा रहा हो. अंधेरा आता-जाता रहा. फिर अचानक मैं एक बगीचे में था. वहां फूल नहीं थे, बस धूल और पैची घास. बीच में मेर्री-गो-राउंड था और दो बच्चे– एक लड़का और लड़की– उसके आसपास दौड़ रहे थे.”

4. स्नूज दबाने जैसा
TheDeadManWalks किशोरावस्था में कीमोथेरेपी के दौरान नाक से खून बहने और संक्रमण से कई बार मौत और जिंदगी के बीच झूलते रहे. उन्होंने बताया, “सबसे बुरी बात यह थी कि मौत कितनी शांतिपूर्ण लग रही थी. जैसे अलार्म बज रहा हो और आप स्नूज बटन दबा रहे हों– बस थोड़ी देर और सोना चाहते हों.”

5. मजाक और हंसी
altburger69 ने मौत के करीब पहुंचकर भी मजाक करने का जिक्र किया. उनका अनुभव भी शांत और हल्का-फुल्का था.

6. शांत शून्य
कई अन्य यूजर्स ने मौत को शांत अंधेरे या शून्य जैसा बताया, जहां कोई दर्द नहीं, कोई चिंता नहीं, बस गहरी शांति थी. ये सभी कहानियां एक बात पर जोर देती हैं– मौत के समय ज्यादातर लोग दर्द या डर की बजाय शांति, प्यार और हल्कापन महसूस करते हैं. कुछ को प्रियजनों की उपस्थिति या आवाज महसूस हुई, जबकि कुछ को बगीचे या शून्य जैसी जगह दिखाई दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button