ज्योतिष

बुधवार व्रत और स्कंद षष्ठी का पर्व, गणेश और कार्तिकेय पूजन, रवि योग, शुभ व अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, चांद निकलने का समय

Zoom

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 April 2026: आज बुधवार व्रत और स्कंद षष्ठी है, जिसमें गणेशजी और उनके भाई कार्तिकेय की पूजा विधि विधान से करते हैं. आज का व्रत और पूजन रवि योग में होगा. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, कौलव करण, अतिगण्ड योग, उत्तर का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा तो मेष राशि में सूर्य मौजूद हैं. देवाधिदेव महादेव व माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय को समर्पित स्कंद षष्ठी का पर्व आज पड़ रहा है. यह दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है.इस दिन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जिसे भगवान स्कंद को समर्पित माना जाता है.इस अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं और भगवान स्कंद की पूजा-अर्चना करते हैं. इसे स्कंद षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है. साथ ही आज बुधवार का दिन है, जिसमें गणेशजी की पूजा का विधान होता है. स्कंद षष्ठी की वजह से आज के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि गणेशजी के साथ आज भाई कार्तिकेय की भी पूजा की जाएगी.

हिंदू पंचांग के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित माना जाता है. इस दिन व्रत और विधि-विधान से पूजा करने पर बुद्धि, वाणी और व्यापार में विशेष लाभ मिलने की मान्यता है. साथ ही कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति अनुकूल रहती है. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ज्ञान, तर्क और संचार का कारक माना गया है, इसलिए इसे मजबूत करने के लिए बुधवार का व्रत काफी प्रभावी बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार के दिन सुबह स्नान कर हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है. इसके बाद भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा, हरी मूंग दाल, हरे फल और मोदक अर्पित करें. ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करने से विशेष फल प्राप्त होता है. व्रत रखने वाले लोग दिनभर सात्विक भोजन करते हैं या केवल फलाहार लेते हैं. तो चलिए जानते हैं कि कब से शुभ और अशुभ मुहूर्त लग रहे हैं.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 22 अप्रैल 2026
आज की तिथि- षष्ठी – 10:49 पी एम तक, फिर सप्तमी तिथि
आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 10:13 पी एम तक, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र
आज का करण- कौलव – 12:01 पी एम तक, तैतिल – 10:49 पी एम तक, फिर गर
आज का योग- अतिगण्ड – 09:08 ए एम तक, सुकर्मा योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- मिथुन राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:49 ए एम
सूर्यास्त- 05:49 ए एम
चन्द्रोदय- 09:50 ए एम
चन्द्रास्त- 12:25 ए एम, 23 अप्रैल

आज के शुभ योग और मुहूर्त 22 अप्रैल 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:21 ए एम से 05:05 ए एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:22 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:50 पी एम से 07:12 पी एम
अमृत काल : 12:57 पी एम से 02:26 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:41 ए एम, 23 अप्रैल
रवि योग: 05:49 ए एम से 10:13 पी एम

शिववास: कैलाश पर – 01:19 ए एम, 22 अप्रैल तक, उसके बाद नंदी पर

आज के अशुभ मुहूर्त 22 अप्रैल 2026
राहुकाल: 12:20 पी एम से 01:58 पी एम
आडल योग: 10:13 पी एम से 05:48 ए एम, 23 अप्रैल
विडाल योग: 05:49 ए एम से 10:13 पी एम
यमगण्ड: 07:27 ए एम से 09:04 ए एम
दुर्मुहूर्त: 11:54 ए एम से 12:46 पी एम
गुलिक काल: 10:42 ए एम से 12:20 पी एम
वर्ज्य: 07:45 ए एम से 09:14 ए एम
दिशाशूल- उत्तर

Related Articles

Back to top button