अन्य खबरें

अपने जांघों के बीच मर्दों को दबाती है ये महिला, बदले में कमाती है लाखों, 10 सेकंड भी नहीं टिक पाते हैं लोग!

लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, ताकि वो कॉरपोरेट सेक्टर में अच्छी-खासी सैलरी वाली नौकरी पा सकें. लेकिन सोचिए क्या हो, जब कोई कॉरपोरेट की दुनिया की चकाचौंध और ऊंचे पद की नौकरी को छोड़कर ऐसी राह चुन ले जो समाज की नजरों में ‘अजीब’ हो? यकीनन, यह जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा. लेकिन लंदन की रहने वाली डेनिस एंडर्स की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. मार्केटिंग की दुनिया में ऊंचे ओहदे और बड़ी कंपनियों जैसे फार्मा और टेक सेक्टर में काम करने वाली डेनिस एंडर्स के पास वो सब कुछ था जो एक ‘नॉर्मल’ लाइफ के लिए जरूरी होता है. लेकिन उन्हें इस सामान्य जिंदगी से बोरियत होने लगी थी. जिम और बॉडीबिल्डिंग का शौक रखने वाली डेनिस ने जब अपने मशल्स बढ़ाए, तो उन्हें एहसास भी नहीं था कि उनकी यह ताकत उनके लिए कमाई का एक नया और अनोखा रास्ता खोल देगी.

आज डेनिस एक ‘डोमिनेट्रिक्स (Dominatrix)’ और ‘फेन रेसलर’ के तौर पर जानी जाती हैं, जो पुरुषों को कुश्ती में हराकर और उन्हें अपनी जांघों के बीच दबाकर लाखों रुपये वसूलती हैं. डेनिस की इस यात्रा की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया. उनकी फिजीक को देखकर सोशल मीडिया पर पुरुषों का एक खास वर्ग उनकी ओर आकर्षित होने लगा. ये पुरुष उन्हें ‘देवी (Goddess)’ कहकर बुलाते थे और उनकी ताकत के सामने झुकना चाहते थे. डेनिस ने देखा कि इंटरनेट पर एक ऐसा मार्केट खाली पड़ा है, जहां लोग ताकतवर महिलाओं द्वारा डोमिनेट होने के लिए बड़ी रकम देने को तैयार हैं. ऐसे में उन्होंने एक कैम-वेबसाइट पर हाथ आजमाया और अपने पहले ही वीकेंड पर करीब 3 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली.

जांघों की ताकत और 10 सेकंड का चैलेंज
डेनिस का सबसे चर्चित दांव सिजर होल्ड है, जिसमें वे सामने वाले की गर्दन को अपनी मजबूत जांघों के बीच जकड़ लेती हैं. वे दावे के साथ कहती हैं कि उनके पास आने वाले सैकड़ों पुरुषों में से गिने-चुने 3 या 4 लोग ही ऐसे थे, जो उनकी पकड़ में 10 सेकंड से ज्यादा टिक पाए. ज्यादातर लोग 5 सेकंड के भीतर ही ‘टैप आउट’ (हार मान लेना) कर देते हैं. उनके क्लाइंट्स में केवल नौजवान ही नहीं, बल्कि डॉक्टर, वकील और बड़े कॉरपोरेट प्रोफेशनल भी शामिल हैं. डेनिस के मुताबिक, “ये लोग अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ समय के लिए खुद को बेबस महसूस करना चाहते हैं और इसके लिए वे खुशी-खुशी 500 पाउंड (50 हजार रुपये से ज्यादा) प्रति घंटा खर्च करते हैं.”

अजीबोगरीब अनुभव और पत्नी की मौजूदगी
डेनिस के काम के दौरान कई बार हैरान कर देने वाले वाकये भी होते हैं. उन्होंने बताया कि एक बार एक शख्स अपनी पत्नी के साथ उनके पास आया. दोनों ने मैचिंग टी-शर्ट पहन रखी थी जिस पर लिखा था ‘थिन थाइज सेव लाइव्स (मजबूत जांघें जान बचाती हैं)’. ताज्जुब की बात यह थी कि जब डेनिस उस शख्स के साथ कुश्ती कर रही थीं और उसे अपनी जांघों के बीच दबा रही थीं, तब उसकी पत्नी बगल में बैठकर बड़े आराम से यह सब देख रही थी. डेनिस का कहना है कि लोग इस काम को गलत नजरिए से देख सकते हैं, लेकिन उनके लिए यह एक फैंटेसी रेसलिंग है जिसे लोग अपनी मर्जी और सुरक्षा के साथ एन्जॉय करते हैं. आज डेनिस दिन में केवल कुछ घंटे काम करके उतना कमा लेती हैं जितना वे महीने भर की कॉरपोरेट नौकरी में भी नहीं सोच सकती थीं. वे कहती हैं कि जिंदगी केवल एक बार मिलती है और इसे अपनी शर्तों पर जीना चाहिए. भले ही उनका यह पेशा समाज के लिए वर्जित या ‘टैबू’ हो, लेकिन वे इसे अपनी कला और ताकत का प्रदर्शन मानती हैं.

Related Articles

Back to top button