मनोरंजन

मां की लाइफ पर बेस्ड 7 फिल्में, पहली देख थिएटर में बिलख-बिलख कर रोए थे लोग, तीसरी देख फट पड़ता है हर मां का कलेजा

नई दिल्ली. अगर आप मदर्स डे पर मां के साथ कोई इमोशनल और दिल छू लेने वाली फिल्म देखना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. इनमें से एक तो आज भी देख लो रो पड़ते हैं. वहीं आमिर खान की एक फिल्म तो आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं.

इनमें पहली है, रानी मुखर्जी की ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’.इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने ऐसी मां का रोल निभाया था, जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे. <br />रानी मुखर्जी ने फिल्म मां के संघर्ष और अपने बच्चों को पाने के लिए जो एक्टिंग की उसके लिए लोग आज भी उनकी तारीफ करते हैं.

इनमें पहली है, रानी मुखर्जी की ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’.इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने ऐसी मां का रोल निभाया था, जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे. रानी मुखर्जी ने फिल्म मां के संघर्ष और अपने बच्चों को पाने के लिए जो एक्टिंग की उसके लिए लोग आज भी उनकी तारीफ करते हैं.

इनमें दूसरी फिल्म है, कंगना की ‘पंगा’. फिल्म में कंगना ने एक ऐसी महिला की कहानी को जीया है, जो शादी और मां बनने के बाद अपने पुराने सपनों को दोबारा जीने का सपना देखती है. फिल्म दिखाती है कि मां बनने के बाद हर महिला अपनी पहचान बना सकती है.

तीसरी है, स्वरा भास्कर की निल बट्टे सन्नाटा. यह फिल्म एक सिंगल मदर और उसकी बेटी के खूबसूरत रिश्ते पर आधारित है. इस फिल्म की कहानी में मां अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए खुद दोबारा पढ़ाई शुरू करती है.

कृति सेनन की फिल्म ‘मिमी’. सरोगेसी और मां-बच्चे के रिश्ते पर आधारित कृति की इस फिल्म ने तो इतिहास ही रच दिया था. कृति को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. फिल्म में दिखाया गया है कि मां का रिश्ता खून से नहीं, प्यार से बनता है.

श्रीदेवी की हिट फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’. फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी मां का रोल निभाया था, जो अपने परिवार और बच्चों के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया था. आज ये फिल्म हर उस मां को समर्पित लगती है, जो परिवार के लिए अपने सपनों को भी दबा देती है.

आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार. यह फिल्म एक बेटी और उसकी मां के रिश्तों पर आधारित है. फिल्म में मां अपनी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए अपने पति से भी लड़ जाती है. एक मां के त्याग और बलिदान की कहानी वाली ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

सांतवी है, आमिर खान की ‘तारे जमीन पर’. यह फिल्म ईशान अवस्थी नाम के एक 8 साल के लड़के की कहानी पर बेस्ड है, जो कला के क्षेत्र में बहुत हुनरमंद है, लेकिन पढ़ाई में कमजोर होने की वजह से उसके मां-बाप उसे एक बोर्डिंग स्कूल भेज देते हैं. ये फिल्म दिखाती है कि बच्चों की परेशानी को समझने और उन्हें उस प्रॉब्लम से कैसे बाहर निकाला जा सकता है.





Related Articles

Back to top button