मनोरंजन

जून में थिएटर में आएगी हिंदी फिल्मों की बाढ़, ‘कॉकटेल 2’ से ‘बंदर’ तक रिलीज होंगी 7 मूवीज

सिनेमा लवर्स के लिए जून का महीना बेहद खास रहने वाला है. दरअसल गर्मी की उमस के बीच, बॉलीवुड मसाला एंटरटेनर, मजेदार कॉमेडी और मच अवेटेड स्टार-स्टडेड फिल्मों की एक शानदार थाली पेश कर रहा है. वरुण धवन और डेविड धवन के रीयूनियन से लेकर रोमांस और ड्रामा तक, जून में सिनेमाघरों में हर उम्र के लोगों के लिए एंटरटेनमेंट का फुल बंदोबस्त है. तो चलिए यहां जून में थिएटर में रिलीज होने वाली बॉवीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट यहां चेक कर लेते हैं.

बंदर
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेटं है. ये फिल्म एक उम्रदराज़, ढलते सितारे कलाकार की कहानी है, जिसकी दुनिया एक घटना के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद बदल जाती है. जैसे-जैसे वह इस मामले में और गहराई से उलझता जाता है, फिल्म कई सच्चाइयों को उजागर करती है. बंदर का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और फिल्में में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, इंद्रजीत सुकुमारन, जितेंद्र जोशी, राज बी. शेट्टी, नागेश भोंसले ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

मैं वापस आऊंगा
चमकीला को मिली क्रिटकल सराहना के बाद, इम्तियाज़ अली ‘मैं वापस आऊंगा’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. एक उम्रदराज़ दादाजी अपनी जवानी के खोए हुए प्यार की यादों से चिपके रहते हैं, जबकि उनका पोता उन्हें सहारा देने की कोशिश करता है. दो अलग-अलग टाइमलाइन में बुनी गई यह फिल्म मॉर्डन डे में फिर से जी उठी एक लव स्टोरी को दिखाती है. इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

द साइलेंट सेवियर गवर्नर
इस थ्रिलर को विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस किया गया है और इसे चिन्मय मंडलेकर द्वारा निर्देशित किया गया है, ‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ अपने इंटेंस एटमोस्फेयर और हाई स्टेक नेरेटिव की वजह से पहले से ही चर्चा बटोर रही है. फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें  मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा लीड रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट
हॉरर फिल्मों के दीवानों के लिए भी जून में विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट रिलीज हो रही है. फिल्म मेकर हॉन्टेड फ्रैंचाइज़ी की रोंगटे खड़े कर देने वाली लीगेसी को लेकर फिर लौट आए हैं. अगर आपको ट्रेडिशनल बॉलीवुड की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्मों का क्लासिक, डरावना माहौल पसंद है, तो हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट आपको जरूर देखनी चाहिए. फिल्म में महाअक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश और  प्रणीत भट्ट अहम रोल में हैं. ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

कॉकटेल 2
कॉकटेल 2 तीन बिल्कुल अलग-अलग लोगों की कहानी है जिनकी लाइफ आपस में जुड़ जाती है. गहरी दोस्ती प्यार और कॉम्पलेक्स इमोशनल इक्वेशन में बदल जाती है. यह फिल्म एक स्प्रिचुअल सीक्वल है. इसे होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल प्ले किया है. ये फिल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

वेलकम टू द जंगल
एक ज़बरदस्त कॉमेडी फिल्म धमाकेदार अंदाज़ में हमारे सामने आ रही है. दरअसल शानदार कलाकारों की टोली से सही वेलकम फ्रैंचाइज़ी की तीसरी कड़ी, वेलकम टू द जंगल, ढेर सारी मस्ती, म्यूजिक और जंगल में जिंदा रहने के रोमांच से भरपूर एक एंटरटेनिंग फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में आ रही है. इसे अहमद खान ने निर्देशित किया है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, रवीना टंडन, परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकारों की टोली नजर आगे. ये फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Related Articles

Back to top button