खेल

इंडिया ए का अगला मुकाबला कब होगा? वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीदें, तारीख और समय नोट कर लीजिए

दांबुला: इंडिया ए ने ट्राई-नेशन ए सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। श्रीलंका ए के खिलाफ रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए को 8 रनों से जीत मिली है। इंडिया ए का टॉप ऑर्डर फेल रहा। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ ही प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए। इसके बाद भी टीम को रुतुराज गायकवाड़ के शतक और फिर गेंदबाजों के कमाल ने जीत दिलाई।

इंडिया ए अगल मैच कब खेलेगी?

ट्राई नेशन ए सीरीज में अफगानिस्तान ए तीसरी टीम है। इंडिया ए को अपना अगला मुकाबला अफगानिस्तान ए से ही खेलना है। गुरुवार 11 जून को दोनों टीमों की टक्कर होगी। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस सीरीज में तीनों टीमों एक दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी। टॉप-2 पर रहने वाली टीमों के बीच 21 जून को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

वैभव सूर्यवंशी 14 रन ही बना सके

श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में सभी की नजरें इंडिया ए के ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर थी। आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले 15 साल के वैभव भारत की टी20 टीम में शामिल किए जा चुके हैं। इस मुकाबले में में उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर चौका मारा। हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल पाए और तीसरे ओवर में मोहम्मद शिराज की गेंद पर आउट हो गए। वैभव के बल्ले से 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 14 रन निकले।

इंडिया ए रोमांचक मैच में जीती

सीरीज के पहले मैच में इंडिया ए ने श्रीलंका को जीत के लिए 278 रन का लक्ष्य दिया था। एक समय इंडिया ए की हार पक्की दिख रही थी लेकिन श्रीलंका 269 रन पर सिमट गई और 8 रन से मैच हार गई। आखिरी 10 गेंदों पर इंडिया ए ने 4 बल्लेबाजों को आउट करके मैच जीता। 49वें ओवर में 4 गेंदों के भीतर श्रीलंका ए के अंतिम तीन बल्लेबाज आउट हो गए। दो विकेट अरशद खान ने लिए जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुई।

Related Articles

Back to top button