बलिया में दिनदहाड़े लूट की वारदात, पुलिस भी रह गई दंग, लुटेरे निकले घर की भाभी और उसका भाई

बलिया: अब तक कई लूट की घटनाएं सामने आईं होंगी, जिसे पढ़कर, देखकर आप समझ जाते होंगे। लेकिन बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खेजुरी गांव में शनिवार को दिन दहाड़े घर में घुस कर लूट की घटना से परिवार ही, शायद पुलिस भी स्तब्ध रही। वजह कि पुलिसिया तंत्र मजबूत होने के बावजूद बताया जा रहा है कि दिन में लूट करना आसान नहीं था। किंतु चौंकिए नहीं ,लूट घटना में कोई दूसरा नहीं, भाभी और उसके भाई थे।
सोमवार को पुलिस उक्त घटना को सीसी टीवी फुटेज सहित अन्य यंत्र के माध्यम से न केवल लूटे हुए जेवर, नकदी, सामान बरामद किया, बल्कि लूट में शामिल भाभी अमीना खातून ,उसके शमीम भाई को गिरफ्तार करते हुए ASP दक्षिणी दिनेश कुमार शुक्ल ने खुलासा कर दिया।
मामला जानिए
बताया जा रहा है कि शनिवार को दिन दहाड़े खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय गांव में दिन दहाड़े घर में घुस कर लूट हुई। थाना खेजुरी पर वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे घर में कुछ लोग नाम पता अज्ञात, जो अपना चेहरा ढके हुए थे, घर में घुसे तथा घर में मौजूद मेरी पत्नी व भाभी को डरा धमका कर जेवर, पैसा लेकर बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गए हैं। इस तहरीर के आधार पर थाना में केस दर्ज कर घटना की जांच के लिए 3 टीमें गठीत की गई थी।
विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में मोबाइल सीडीआर, सीसीटीवी फुटेड व अन्य साक्ष्यों के अवलोकन से यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी मुकदमा की भाभी अमीना खातून द्वारा अपने भाइयों से मिलकर यह घटना कारित कराई गई थी, जिसमें 1.अमीना खातून पत्नी अली निवासी खड़सरा थाना खेजुरी जनपद बलिया 2.शमीम पुत्र सगीर 3. इरशाद पुत्र सगीर निवासीगण उत्तर टोला कस्वा रेवती थाना रेवती जनपद बलिया का नाम प्रकाश में आया।
पूछताछ में खुलासा
शनिवार को दिन दहाड़े खेजुरी थाना के ख़ेजुरी गांव में लूट की घटना पर भाभी अमीना खातून ने पुलिस पूछताछ में यह स्वीकार किया कि पारिवारिक कलह के कारण मैने अपने भाइयों 1.इरसाद 2. शमीम उपरोक्त से मिलकर यह घटना कराई थी।




