खेल

150Kmph की रफ्तार से बॉल डालने वाले को पहली बार टीम इंडिया A में मौका, बीच सीरीज में बदलाव-Reports

नई दिल्‍ली। IPL 2026 में अपनी रफ्तार से चर्चा में आए तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के लिए इंडिया A टीम में शामिल किया गया है। 23 साल के इस तेज गेंदबाज को चोटिल युद्धवीर सिंह की जगह टीम में जगह मिली है।

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, अशोक मंगलवार सुबह कोलंबो के लिए उड़ान भरेंगे और फिर दांबुला में टीम से जुड़ेंगे। श्रीलंका में इंडिया A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के बीच ट्राई-सीरीज खेली जा रही है।

6 विकेट चटकाए थे

तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया A को सोमवार को श्रीलंका के हाथों करीबी हार का सामना करना पड़ा। अब वे 17 जून को अफगानिस्तान A के खिलाफ एक अहम मुकाबला खेलेंगे। अशोक ने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान अपनी तेज रफ्तार से सबका ध्यान खींचा था। गुजरात टाइटंस के इस गेंदबाज ने 6 मैच में 6 विकेट चटकाए थे। गुजरात ने ऑक्‍शन में उन्‍हें 90 लाख रुपये में खरीदा था।

अशोक की 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. कमाल की बात यह है कि उसी एक्शन से 115 किमी प्रति घंटे की स्लोअर डिलीवरी डालने की क्षमता भी रखते हैं. यह युवा तेज गेंदबाज अपनी तेज रफ्तार के चलते पहली बार सुर्खियों में आया था. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और 22 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज बने.

अशोक को 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख रुपये में अपना पहला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट दिया था. बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया. अशोक राजस्थान रॉयल्स के साथ एक सीजन नेट बॉलर के तौर पर रहे. 2025 की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा. बिना कोई मैच खिलाए रिलीज कर दिया.

Related Articles

Back to top button