उत्तरप्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच CM योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा

Ayodhya Ram Mandir Daan Chori Live: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की हेराफेरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंच रहे हैं. वे यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन भी करेंगे. हालांकि, इस कार्यक्रम के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को दूर रहने के लिए कहा गया है. उधर गबन की जांच कर रही SIT ने गुरुवार को भी ट्रस्ट के महासचिव समेत कई लोगों से पूछताछ की. इस दौरान यह बात निकलकर सामने आ रही है कि चढ़ावे की नकदी तो चोरी हुई ही है, साथ ही हीरे, सोने और चांदी के जेवरात पर भी हाथ साफ किया गया है. पूछताछ के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी कोई भी जवाब नहीं दे पाए. चौथे दिन SIT ने सुबह 10 बजे से लेकर देर रात तक छानबीन करती रही. सूत्रों के मुताबिक, नकदी के रिकॉर्ड समेत तमाम खामियां SIT को मिली हैं. गुरुवार को SIT ने केरल से अयोध्या पहुंचे ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्रा से लंबी पूछताछ की. साथ ही ट्रस्ट के चंपत राय से भी पूछताछ की गई. कहा जा रहा है कि अब SIT 2021 से ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई जमीनों की भी पड़ताल शुरू करने जा रही है. दान राशि से खरीदी गई जमीनों के दस्तावेजों को भी खंगाला जाएगा. 

Related Articles

Back to top button