‘वेलकम टू द जंगल’ का कहर, पहले दिन ‘कॉकटेल 2’ से ‘भूत बंगला’ तक 29 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल सहित कई स्टारो से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज हुई है. इस फिल्म के 25 जून को पेड प्रीव्यू शो रखे गए थे. फिलम को प्रीव्यू स्क्रीनिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसे रिलीज के पहले दिन भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. चलिए यहां जानते हैं ‘वेलकम टू द जंगल’ या ‘वेलकम 3’ ने रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘वेलकम टू द जंगल’ ने कितने करोड़ से की है ओपनिंग?
‘वेलकम टू द जंगल’ का रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था. दरअसल पॉपुलर वेलकम फ्रेंचाइजी की फिल्म की होने की वजह से इस तीसरी इंस्टॉलमेंट को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी. वहीं फिल्म की मल्टीस्टार कास्ट की वजह से ये खूब चर्चा में थी. इसी के साथ इसने पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग में भी लिमिटेड शो होने के बावजूद कमाल का परफॉर्म किया. अब जब ये सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है तो इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से शानदार रिव्यू मिला है. सोशल मीडिया पर तो फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है और इसे जबरदस्त एंटरटेनिंग फिल्म बताया जा रहा है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
- ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग में 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग डे पर 18.75 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है.
‘वेलकम टू द जंगल’ ओपनिंग डे पर 29 फिल्मों को दी मात
‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म ने पहले दिन पेड प्रीव्यू के कलेक्शन को मिलाकर 18.75 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर साल की 29 फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन को मात दे दी है. इसी के साथ ये साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. बस ये धुरंधर 2 (145 करोड़) और बॉर्डर 2 (32.1 करोड़) को पीछे नहीं छोड़ पाई है.
‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में
‘वेलकम टू द जंगल’ को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और इसे बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप के तहत फ़िरोज़ ए. नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म में रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज़, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार भी शामिल हैं.
‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में
‘वेलकम टू द जंगल’ को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और इसे बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप के तहत फ़िरोज़ ए. नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म में रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज़, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार भी शामिल हैं.




