छत्तीसगढ़

मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत से गांव में पसरा मातम

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है। ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरी भारत माला रोड में अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन व्यक्तियों को कुचला है, जिसमें तीनों की मौत हो गई है। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

पढ़िए पूरी खबर

मिली जानकारी अनुसार, ग्राम डोंगरी-कोरबी निवासी दलहरण दास वैष्णव (62 वर्ष), केदार बरेट (52 वर्ष) और संतु यादव (70 वर्ष) तीनो मॉर्निंग वॉक पर भारत माला रोड में निकले थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। इस हादसे में तीनो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिनकी पहचान हो चुकी है। यह घटना करीबन सुबह 5 से 6 बजे के बीच की है। अपराध दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button