व्यापार

चढ़ ही रहा है ब्रेंट क्रूड, इस बीच मुंबई में पेट्रोल ₹111 तो डीजल ₹97 के पार

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ठीक से लागू नहीं होने की खबर के बीच खुद डोनाल्ड ट्रम्प ने डिप्लोमेटिक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आज यानी मंगलवार को दोहा में ईरान के साथ बैठक होगी। हालांकि ईरान ने इससे इंकार किया है। इस बीच इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में कुछ तेजी देखी गई। पर, भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार, 30 जून 2026, को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां बीते 25 मई के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पिछले महीने 4 बार बढ़े हैं दाम

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीतने के बाद ही पेट्रोलियम कंपनियां बीते मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। ऐसा महज 11 दिनों में हुआ है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। उसके बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।

पेट्रोल-डीजल के आज के भाव

शहरपेट्रोल का भाव रुपये प्रति लीटरडीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5199.82
मुंबई111.2197.83
चेन्नई107.7799.55
नोएडा102.1297.56
चंडीगढ़101.5189.47
लखनऊ101.8995.36
पटना113.3799.36
रांची105.26100.49
भोपाल114.5799.64

क्रूड ऑयल तेज ही हो रहा

इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प खुद मैदान में आए है। उन्होंने घोषणा कि ईरान के निवेदन पर बातचीत के लिए दोहा में आज यानी मंगलवार को बैठक होनी है। लेकिन ईरान ने इस बात से इंकार कर दिया कि इस बैठक में कोई टेक्निकल निगोसिएशन होगा। इसलिए मंगलवार को इंटरनेशनल क्रूड ऑयल मार्केट में फिर मामूली तेजी दिखी। आज सुबह के कारोबार के दौरान स्टेंडर्ड Brent Crude 1.61% या 1.16 डॉलर तेज होते हुए 73..15 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा था। Murban Crude तो 3.94 फीसदी या 2.62 डॉलर प्रति बैरल महंगा होकर 69.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा दिखा। हालांकि, अमेरिकी WTI Crude 0.64 फीसदी या 0.45 डॉलर प्रति बैरल सस्ता हो कर 70.30 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा था।

क्रूड के दाम घटने के बाद सबसे बड़ा सवाल उठता है कि क्या घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे? इस पर इंडस्ट्री के एक अधिकारी ने पिछले दिनों बताया था कि इस समय पेट्रोल-डीजल की कीमतें इंटरनेशनल क्रूड मार्केट में रोजाना होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर तय नहीं की जाती हैं। इसके बजाय आमतौर पर पिछले दो हफ्तों या महीने की औसत ऑयल कीमतों के आधार पर तय होती हैं।

Related Articles

Back to top button