श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी

नई दिल्ली: शुभमन गिल की कप्तानी में अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में 8 महीने बाद अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है. इसके अलावा सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. सारांश चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में आए हैं. वाशिंगटन पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं. उन्हें इंग्लैंड दौरे पर हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी.
15 अगस्त से शुरू हो रहे इस टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है, लेकिन इन दोनों की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा कि वह खेल पाते हैं या फिर नहीं है. इसके अलावा टीम में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को चुना गया है और उनके बैकअप के रूप में ध्रुव जुरेल को मौका मिला है.
हालांकि, ये मुकबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत नहीं था. बता दें कि मौजूदा WTC पॉइंट टेबल में टीम इंडिया अभी स्थान 5वें स्थान पर है. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से क्लीन स्विप करती है टेबल में उसकी स्थिति में काफी सुधार और खुद को फाइनल में पहुंचने की रेस में भी बनाकर रखेगा.
भारतीय टेस्ट टीम का स्क्वाड-
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध, गुरनूर बरार और सारांश जैन.




