अन्य खबरें

सुपरमार्केट में ग्रॉसरी खरीद रहे थे लोग, तभी आ धमका 6 फीट का मॉनिटर लिजार्ड…

Supermarket Lizard Viral Video: सोचिए क्या हो अगर आप किसी दुकान में खरीददारी कर रहे हों और तभी अचानक सुपरमार्केट में एक विशाल मॉनिटर लिजार्ड घुस आए तो, यकीनन डर के मारे किसी की भी चीखें निकल जाएंगी. कुछ ऐसा ही देखने को मिला थाइलैंड के नाखोन पाथोम शहर में, जहां खाने की तलाश में निकला 6 फीट का जीव सीधे शेल्फ्स पर चढ़ने लगा और सारा सामान नीचे गिराने लगा. ये देखकर वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों के पसीने छूट गए. 

दुकान के अंदर मची भगदड़ (Giant lizard enters grocery store)

पाथोम के एक सुपरमार्केट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भयंकर गर्मी और खाने की तलाश में ये विशाल छिपकली भटकते हुए स्टोर के अंदर आ धमकी. अपने बगल में मंडराते इस बड़े से जीव को देखकर लोग डर के मारे चिल्लाने लगे और खुद को बचाने के लिए कोने में दुबकने लगे. वहीं छिपकली ऊपर चढ़ने की कोशिश में शेल्फ रखे डिब्बे और पैकेट को नीचे गिराती चली गई और किसी तरह जाकर शेल्फ के ऊपर रैक पर जाकर बैठ गई.

Related Articles

Back to top button