मनोरंजन

‘शक के घेरे में रही हूं’, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह केस में बताई आपबीती, बोलीं- इसी साल मिली क्लीन चिट

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती कई सालों तक विवादों में रही हैं. उन्हें कई दिन जेल में बिताने पड़े थे. हालांकि, बाद में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी. इन दिनों रिया चक्रवर्ती रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 में नजर आ रही हैं. शो के दौरान होस्ट करण जौहर से बात करते हुए उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि सुशांत सिंह के निधन के बाद कई सालों तक शक के घेरे में रही हैं.

‘द ट्रेटर्स’ के मंच पर जब करण जौहर ने रिया चक्रवर्ती से पूछा कि वह शो में इनोसेंट बनना पसंद करेंगी या ट्रेटर, तो रिया ने बिना झिझक के अपना पक्ष रखा. रिया ने कहा, ‘मैं इनोसेंट ही बनना चाहती हूं. इसी साल तो जाकर मुझे क्लीन चिट मिली है और लोगों को पता चला है कि मैं बेगुनाह हूं. बहुत लंबे वक्त तक मैं शक के घेरे में रही हूं, इसलिए अब मुझे वो सब बिल्कुल पसंद नहीं है. काफी साल ये सब झेल लिया मैंने.’

उनका यह जवाब सुशांत की मौत के बाद खुद पर उठे सवालों और कानूनी मुश्किलों की तरफ सीधा इशारा था. मालूम हो कि सुशांत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. हालांकि, बाद में सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में रिया को सभी आरोपों से पूरी तरह बरी कर दिया.

रिया चक्रवर्ती को जेल में बिताने पड़े थे कई दिन

एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती को न सिर्फ कानूनी जांच का सामना करना पड़ा, बल्कि सामाजिक बहिष्कार और जेल की सलाखों के पीछे भी दिन काटने पड़े. सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद रिया को बड़ी राहत मिली और उन पर लगे आरोप खत्म हुए. रिया ने इससे पहले भी कई इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र किया है कि उस भयावह दौर का उनकी मानसिक सेहत पर कितना गहरा असर पड़ा था. उन्होंने बताया था कि उस कठिन समय के बाद वह पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर का शिकार हो गई थीं.

क्या है करण जौहर का ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’?

रिया चक्रवर्ती इन दिनों रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं. यह शो पूरी तरह से शक, रणनीति, चालाकी और धोखे के ताने-बाने पर टिका हुआ है. इस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स को दो गुटों में बांटा जाता है- इनोसेंट’ (निर्दोष) और ‘ट्रेटर’ यानी गद्दार. इनोसेंट खिलाड़ियों का मकसद आपस में मिलकर उन छिपे हुए ट्रेटर्स की पहचान करना और उन्हें गेम से बाहर का रास्ता दिखाना होता है, इससे पहले कि ट्रेटर्स खुद उन्हें बेदखल कर दें. दूसरी तरफ, ट्रेटर्स बाकी खिलाड़ियों को चकमा देते हुए चोरी-छिपे उनके खिलाफ चालें चलते हैं और यह पूरी कोशिश करते हैं कि उनकी असली पहचान किसी के सामने न आए.

Related Articles

Back to top button