छत्तीसगढ़

CG : 15 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किए निर्देश

रायपुर।  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को शराब की सभी अधिकृत दुकानें बंद रहेंगी। राज्य सरकार ने 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान प्रदेश में संचालित देशी और विदेशी मदिरा दुकानों के साथ अन्य निर्धारित मदिरा प्रतिष्ठानों में भी शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर की ओर से प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश के मुताबिक जिले में संचालित देशी मदिरा दुकान, विदेशी मदिरा दुकान, कम्पोजिट मदिरा दुकान और मद्य भंडारण भंडारागार को शुष्क दिवस के दौरान पूरी तरह बंद रखना होगा।

इसके अलावा एफएल-3 (ग) पर्यटन बार तथा संबंधित मदिरा भंडारण और दुकानों से जुड़े अहातों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। 15 अगस्त को किसी भी अधिकृत शराब दुकान या संबंधित प्रतिष्ठान से मदिरा की बिक्री नहीं की जा सकेगी।

अवैध शराब की बिक्री पर भी रहेगी नजर

आबकारी विभाग ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि शुष्क दिवस के दौरान शराब का अवैध विक्रय, अवैध रूप से शराब रखना और उसका परिवहन न हो। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

स्वतंत्रता दिवस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ शराब की अवैध गतिविधियों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

15 अगस्त को नहीं मिलेगी शराब

यानी छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी और लोगों को इस दिन शराब की बिक्री नहीं की जाएगी। आबकारी विभाग ने सभी जिलों में आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं

Related Articles

Back to top button