Ratlam: दर्शन के लिए निकला परिवार हादसे का शिकार, कार-ट्रक भिड़ंत में 4 की मौत, 5 घायल

Ratlam Accident News: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बीती शुक्रवार रात शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कजलिया पाड़ा गांव के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक से टकराने के बाद काफी दूर तक घिसटती हुई पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, इस हादसे में 9 लोग सवार थे, जिसमें 4 की मौत हो गई और 5 घायलों का इलाज चल रहा है.
Ratlam Accident News: रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. इस हादसे में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. परिवार खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहा था. घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है. शिवगढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
इस हादसे के समय कार में एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे. दुर्घटना में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों में दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार परिवार राजस्थान के खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहा था. परिवार के सदस्य इंदौर, धार और झाबुआ जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस हादसे में जान गंवाने वालों में झाबुआ जिले के निवासी होने की जानकारी सामने आई है.
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. क्योंकि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार कई लोग अंदर फंस गए. हादसे की सूचना मिलते ही एनएचआई की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. शिवगढ़ थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की.




