दिल्लीराष्ट्रीय

ABVP ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के 4 में से 3 पदों पर जीत हासिल की, निर्दलीय उम्मीदवार ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ (डूसू/DUSU) चुनाव 18 सितंबर को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए थे। इसके बाद शनिवार को वोटों की गिनती के दौरान दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंततः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने फिर अपना झंडा गाड़ दिया।

एबीवीपी ने चार में से तीन केंद्रीय पदों अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पर परचम लहराया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है। मालूम हो कि शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव में 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच मुख्य मुकाबला था।

90 मिनट की देरी से शुरू हुई वोटों की गिनती

शनिवार सुबह डीयू के खेल स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में मतगणना की शुरुआत तय समय से करीब 90 मिनट की देरी से हुई। अधिकारियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती का दौर शुरू होते ही परिसर में गहमागहमी बढ़ गई।

शुरुआती राउंड से 22वें राउंड तक पल-पल बदलता रहा गणित

दिनभर चली करीब 22 राउंड की मतगणना के दौरान उम्मीदवारों के बीच का अंतर बेहद कम रहा और कांटे की टक्कर देखने को मिली।

अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

शुरुआती राउंड्स (10वें से 13वें राउंड) में एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा लगातार बढ़त बनाए हुए थे। हालांकि, 15वें और 16वें राउंड में एबीवीपी के यश डबास ने वापसी करते हुए मामूली बढ़त हासिल की और अंत तक पकड़ मजबूत रखते हुए जीत दर्ज की।

क्र.सं.उम्मीदवार प्राप्त वोटपरिणाम
1अनन्या रतौरी5,377 
2अश्मित कुमार1,388 
3एजाज मंसूरी837 
4समर्थ बेनीवाल819 
5समीर कुमार1,015 
6विजय शंकर मीणा22,523उपविजयी
7यश डबस24,576विजयी
8नोटा (NOTA)4,310 
कुल 60,845 

संयुक्त सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

संयुक्त सचिव पद पर भी रोमांच चरम पर रहा। कभी एनएसयूआई के गोपाल चौधरी तो कभी एससीएस के विशेष यादव आगे निकले लेकिन अंतिम राउंड्स में एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने बढ़त बनाकर बाजी मार ली।

क्र.सं.उम्मीदवार प्राप्त वोटपरिणाम
1बी. पारिजात5,837 
2गोपाल चौधरी15,206 
3लक्ष्य राज सिंह16,615विजयी
4विशेश यादव15,778उपविजयी
5नोटा (NOTA)7,389 
कुल 60,825 

सचिव पद पर ABVP का दबदबा

सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छाबड़ी ने शुरुआती चरणों से ही बढ़त बनाए रखी और एनएसयूआई की नम्रता चौधरी को पछाड़कर जीत हासिल करने में कामयाब रहीं।

क्र.सं.उम्मीदवारप्राप्त वोटपरिणाम
1नम्रता चौधरी 14,869उपविजयी
2पंकज कुमार7,639 
3रिया छावड़ी 21,650विजयी
4स्तान्जिन डेस्कयोंग 8,734 
5नोटा (NOTA)7,884 
कुल 60,776 

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय का जलवा

उपाध्यक्ष पद का परिणाम सभी को चौंकाने वाला रहा, जहां एनएसयूआई के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन पहले राउंड से ही एकतरफा बढ़त बनाए रहे और शानदार जीत दर्ज की।

क्र.सं.उम्मीदवार प्राप्त वोटपरिणाम
1अरण्य सिंह राठौर22,744उपविजयी
2दीपांशु शोकीन30,615विजयी 
3इशू मौर्या16,910 
4वीर चत्रथ4,313 
5अक्षत शिखर2,383 
6नोटा (NOTA)4,359 
कुल 60,854 

विजेताओं की सूची

  • अध्यक्ष: यश डबास (ABVP)
  • उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)
  • सचिव: रिया छाबड़ी (ABVP)
  • संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (ABVP)

कैंपस में जश्न का माहौल

परिणाम घोषित होते ही विश्वविद्यालय परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर एबीवीपी ने छात्र राजनीति में अपनी साख को एक बार फिर मजबूत किया है।

Related Articles

Back to top button